Edited By Isha, Updated: 25 Jun, 2019 02:21 PM
देर रात महिला आश्रम में बने मकान की अचानक छत का हिस्सा गिर गया, छत का हिस्सा नीचे लेटी हुई महिला के ऊपर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके
करनाल (काम्बोज): देर रात महिला आश्रम में बने मकान की अचानक छत का हिस्सा गिर गया, छत का हिस्सा नीचे लेटी हुई महिला के ऊपर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद सूचना आश्रम प्रबंधन को दी गई और महिला का इलाज करवाया गया।
महिला आश्रम की बिल्डिंग पूरी तरह से खंडहर हो चुकी है मगर प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। खंडहर पड़ी महिला आश्रम की बिल्डिंग किसी बड़े हादसे को न्यौता दे रही है। बिल्डिंग में कई जगहों पर दरारें पड़ी हुई हैं। इतना ही नहीं, काफी जगहों से तो लैंटर के टुकड़े भी टूट-टूटकर नीचे गिर चुके हैं। इसमें रहने वाली महिलाओं के सिर पर हर समय खतरा मंडराता रहता है।