हरियाणा के छोरे का खेलों में दमखम, बलराज ने रोइंग में दिलाया पहला ओलंपिक कोटा

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 22 Apr, 2024 07:25 PM

balraj got the first olympic quota in rowing

हरियाणा के छोरे खेलों में अपना दमखम दिखा रहे हैं, करनाल के बलराज ने भी देश का नाम रोशन किया है। बलराज पंवार ने रविवार को दक्षिण कोरिया के चुंग्जू में 2024 विश्व एशियाई और ओसनियाई ओलंपिक एवं पैरालंपिक क्वालिफिकेशन रेगाटा में पुरुष सिंगल्स स्कल...

हरियाणाहरियाणा के छोरे खेलों में अपना दमखम दिखा रहे हैं, करनाल के बलराज ने भी देश का नाम रोशन किया है। बलराज पंवार ने रविवार को दक्षिण कोरिया के चुंग्जू में 2024 विश्व एशियाई और ओसनियाई ओलंपिक एवं पैरालंपिक क्वालिफिकेशन रेगाटा में पुरुष सिंगल्स स्कल स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहकर भारत को रोइंग में पहला पेरिस ओलंपिक कोटा दिलाया।

बता दें कि भारतीय सेना के 25 वर्षीय पंवार पिछले वर्ष चीन के हांगझू में अपने पहले एशियाई खेलों में कांस्य पदक से चूक गए थे। उन्होंने 7:01.27 मिनट का समय निकालकर 2 हजार मीटर रेस में तीसरा स्थान प्राप्त कर ओलिंपिक कोटा प्राप्त किया। पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स में देश क्वालीफाई नहीं कर सका।

जानकारी के मुताबिक भारत ने पिछले टोक्यो ओलंपिक में इस स्पर्धा में भाग लिया था। उज्ज्वल कुमार और अरविंद सिंह की भारतीय जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। इस तरह भारत 26 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक में रोइंग में एक ही स्पर्धा में हिस्सा लेगा। अर्जुन लाल और अरविंद ने टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और वे 11वें स्थान पर रहे थे। एशियाई क्वालीफायर भी एशियाई रोइंग कप के साथ ही कराए जा रहे हैं, जिसमें भारत ने सलमान खान और नितिन देयोल की बदौलत पुरुष डबल स्कल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!