Boxer मनोज ने कन्हैया के खिलाफ FB पर लिखा पोस्ट, कहा-हीरो बन जाएगा देशद्रोही

Edited By Updated: 07 Mar, 2016 10:15 AM

kanhaiya kumar

जेएनयू विवाद पर अध्यक्ष कन्हैया इन दिनों सोशल साइट्स पर सुर्खियों में है। कोई कन्हैया को हीरो बता रहा है तो कोई देशभक्त।

कैथल: जेएनयू विवाद पर अध्यक्ष कन्हैया इन दिनों सोशल साइट्स पर सुर्खियों में है। कोई कन्हैया को हीरो बता रहा है तो कोई देशभक्त। यहीं नहीं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल भी कन्हैया के पक्ष में ट्विटर पर ट्वीट कर रहे हैं। सोशल साइट्स पर कन्हैया को हीरो दिखाया जा रहा है। वहीं बॉक्सर मनोज कुमार ने जेएनयू विवाद पर अध्यक्ष कन्हैया को देशद्रोही बताया है।

बॉक्सर मनोज ने अपनी फेसबुक पर एक पोस्ट डाली है जिसमें उसने लिखा-

रामचन्द्र जी कह गए सिया से, ऐसा कलयुग आएगा।
देशभक्त सुनेंगे ताने-तुनके, देशद्रोही हीरो बन जाएगा,
टीवी पे लाईव भाषण सुनाएगा।

मनोज ने लिखा कि सोच रहा था कि  इस बारे में बात करुं या नही ? फिर दिल ने कहा कि जब देश की बर्बादी के नारे लगाने वाले ज़ोर-शोर से बोल सकते हैं, भाषण झाड़ सकते हैं तो फिर हम देश के लिए खेलने वाले खिलाड़ी चुप रह गए तो ये भी गलत होगा। मनोज के इस पोस्ट पर उनके कई फैन्स ने उनके इस बात का समर्थन किया है और अब तक हजारो लोगों ने इस पोस्ट शेयर किया है। आपको बता दें कि हाल ही में टीम इंडिया के प्लेयर सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर कन्हैया का बचाव किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!