महिला ने बैग पर किया हाथ साफ, मामला दर्ज

Edited By Deepak Paul, Updated: 23 Apr, 2018 01:34 PM

women hand bag on hand case filed

शहर के पालिका बाजार में खरीददारी करने गए एक व्यक्ति के बैग पर किसी महिला ने हाथ साफ कर दिया। बैग में 30 हजार रुपए की नकदी और जरूरी कागजात थे। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी...

जींद(प्रदीप): शहर के पालिका बाजार में खरीददारी करने गए एक व्यक्ति के बैग पर किसी महिला ने हाथ साफ कर दिया। बैग में 30 हजार रुपए की नकदी और जरूरी कागजात थे। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार निडाना गांव के दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह काम से पालिका बाजार में आया हुआ था। 

जब वह दुकान में बैग रखकर खरदीदारी कर रहा था तो किसी महिला ने उसके बैग को उठा लिया। बैग में 30 हजार रुपए की नकदी, ए.टी.एम. कार्ड, पहचान पत्र समेत अन्य जरूरी कागजात थे।  शहर थाना पुलिस ने दीपक की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!