भाजपा नेताओं का विरोध करने वालों को खट्टर ने कहा सिरफिरे, बोले- इससे हो रहा हमारा फायदा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 19 Apr, 2024 05:16 PM

manohar lal said that madmen who oppose bjp leaders

हरियाणा में चुनाव प्रचार अपने शबाब पर है। हालांकि भाजपा के अलावा अभी किसी भी दल सभी 10 सीटों प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। लेकिन सभी राजनेता जमीन जनता को लुभाने में जुटे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को जींद के सफीदों में स्थित भाजपा के...

जींद(अमनदीप पिलानिया): हरियाणा में चुनाव प्रचार अपने शबाब पर है। हालांकि भाजपा के अलावा अभी किसी भी दल सभी 10 सीटों प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। लेकिन सभी राजनेता जमीन जनता को लुभाने में जुटे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को जींद के सफीदों में स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने सोनीपत लोकसभा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ोली के लिए वोट की अपील की।

इस दौरान पत्रकारों से रूबरू हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कई अहम सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले तरह-तरह की तकनीक अपनाते हैं, हमारी सफलता इसमें हैं उनकी हर तकनीक को फेल किया गया और उन लोगों को पकड़ा गया। एक जमाना था जब भ्रष्टाचार को पकड़ते भी नहीं थे और भ्रष्टाचार को करने के लिए उकसावा भी देते थे। हमारे समय में कम से कम ये बात तो मानेंगे कोई भी भ्रष्टाचार करने के लिए आता है तो उसको उसी समय पकड़े हैं। अगर कोई दौड़ने की कोशिश करता हैं तो उसको भी पकड़ते हैं। हमारे साईबर क्राइम करने वाले बहुत लोग पकड़े गए हैं। ये चालाकी इस शासन में ना कभी चली हैं ना कभी चेलगी। 

PunjabKesari

इसके साथ सीएम खट्टर ने कई अहम सवालों के भी जवाब दिए। 

प्रश्न : भाजपा की फूट पर क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री ? चुनावी कार्यलय से मौके की भाजपा नगर परिषद की चैयरमैन का फोटो गायब 

उत्तर : इस प्रकार की स्थानीय बातें मेरे से पूछोंगे की किसका फ़ोटो हैं किसका नहीं, हो सकता हैं कि मेरा फ़ोटो भी यहाँ ना हो। मेरा फ़ोटो होगा, फ़ोटो से पार्टी नहीं चलती, ये पार्टी इक्कठे मिल-बैठकर चलती हैं। आज जब में यहाँ आया हूँ तो सारे हमारे पार्टी के कार्यकर्ता चाहे वो जिला स्तर के हैं, चाहे वो मंडल स्तर के हैं चाहे हमारे विधानसभा स्तर के हैं, चाहे वो जुलाना हैं, चाहे वो जींद हैं दोनों विधानसभा के सभी लोग आए हैं, सभी से मेरी बातचीत हुई हैं। 

अभी मैं सफीदों विधानसभा में जा रहा हूँ, आज मेरा सोनीपत लोकसभा का दौरा हैं, अभी जींद और बाद में बरोदा और गोहाना का दौरा हैं। आज गोहाना में मीटिंग करूंगा और इसके बाद सोनीपत में जाकर के मीटिंग करूंगा। आज हम सभी विधानसभा का दौरा करेंगे। सोनीपत लोकसभा को हम बड़े मार्जन से जितने वाले हैं। 

प्रश्न : किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे ? 

उत्तर : आज तो में कार्यकर्ता से मिल रहा हूँ ताकि कार्यकर्ताओं से जानकारी मिल जाये की जो वर्किंग सिस्टम हैं ठीक से चल पड़ा हैं। मुद्दे तो हमारे नरेंद्र मोदी जी के हैं 10 साल की जो सफलता हैं औऱ देश को जो दिशा दी गई हैं इस दिशा के आधार पर और आगे बढ़ेंगे, हमारा संकल्प पत्र जारी हो गया हैं, उस संकल्प पत्र में जो चीजे बताई गई हैं चाहे वो महिलाओं के हित में हो, चाहे वो युवाओं के हित में हो, चाहे किसानों के हित में हो, बहुत चीजें बताई गई हैं। 

प्रश्न : हरियाणा में कई जगह विरोध हो रहा हैं चाहे बडौली का हो, बीजेपी, जेजेपी का हो ? 

उत्तर : जो विरोध हो रहा हैं वो आपको भी पता हैं और मुझको भी पता हैं, कुछ लोग सिरफिरे ऐसे होते हैं, जो अपनी दबंगाई चलाते हैं पहले उनकी दबंगाई चल जाती थी अब उनकी दबंगाई चलती नहीं हैं। उनको ये भी समझ आ रहा हैं। अगर विरोध करने वाले 10 होते हैं तो उस विरोध के परिणामस्वरूप सैकड़ो लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ते हैं। उनके विरोध के कारण हमको लाभ हो रहा हैं। 

प्रश्न : राजनीति जो हैं समस्याओं के समाधान की पूंजी बताते हैं विशेषज्ञ, आप कितना जुड़ाव कर पाये हैं आप जनता के साथ ? क्या आप CM विंडो तक रहे ? क्या न्याय द्वार नहीं बन सकता था खट्टर साहब ? 

उत्तर : अरे कमाल है मैंने इतना सारा जो काम किया है CM विंडो के माध्यम से ? अब CM विंडो को नाकार रहे हैं, 13 लाख एप्लिकेशन साढ़े 9 साल में CM विंडो पर आई, जिसमे 11 लाख से ऊपर लोगों का समाधान हुआ। अब हर किसी के समाधान होते नहीं हैं, समस्या तो ऐसी बहुत होती हैं जो आपस मे झगड़े होते हैं। कही पुलिस केस हैं कही कोर्ट का निर्णय आ गया बहुत चीजे होती हैं। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आसान तरीके मिल जाये हमने बहुत प्रयास किये। आज हमारा डिजिटलाइजेशन का प्रोग्राम हैं वो हमारा चल रहा हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!