दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से युवक की मौत

Edited By Isha, Updated: 29 Mar, 2020 01:13 PM

tragic accident young man dies after falling under tractor trolley

उपमंडल के खेड़ा खेमावती गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। गांव खेड़ा खेमावती.......

सफीदों : उपमंडल के खेड़ा खेमावती गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। गांव खेड़ा खेमावती के पास सफीदों-असंध रोड़ पर एक ट्रैक्टर-ट्राली जो असंध की तरफ से सफीदो की तरफ आ रही थी उसमें एक अज्ञात युवक (25) लिफ्ट ले ली।

यह युवक खेड़ा खेमावती के पास ट्रैक्टर की स्पीड कम होने पर एकदम से नीचे उतर गया और ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आ गया। परिणामस्वरूप युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में लाकर शवगृह में रखवाया। समाचार लिखे जाने तक मृत्तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!