ईंटों पर GST 6 गुणा बढ़ाने का विरोध, NGT के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Oct, 2021 11:53 AM

opposition to increase gst on bricks 6 times

ईंट-भट्ठा स्वामी एसोसिएशन की रोहतक में सोमवार देर रात तक चली राज्य स्तरीय बैठक में ईंटों पर जी.एस.टी. 6 गुणा बढ़ाने का कड़ा विरोध किया गया...

जींद :  ईंट-भट्ठा स्वामी एसोसिएशन की रोहतक में सोमवार देर रात तक चली राज्य स्तरीय बैठक में ईंटों पर जी.एस.टी. 6 गुणा बढ़ाने का कड़ा विरोध किया गया। साथ ही एन.सी.आर. में ईंट-भट्ठों पर एन.जी.टी. द्वारा लगाई गई रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दिए जाने की जानकारी भी सदस्यों को दी गई।

एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अजीत सिंह यादव ने बताया कि जी.एस.टी. काऊंसिल ने हाल ही में ईंटों पर जी.एस.टी. 6 गुणा तक बढ़ा दी है। इससे ईंट भट्ठा उद्योग की कमर टूट जाएगी। साथ ही कोयले के दामों में पिछले 4 महीने में 2 गुणा वृद्धि से भी ईंट भट्ठा उद्योग बर्बाद होने के कगार पर आ गया है। राज्य सरकार ने भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिकों के वेतन में भी वृद्धि कर दी है। भट्ठा उद्योग पर चौतरफा आर्थिक मार इन फैसलों से पड़ रही है। इससे ईंटों के दाम बढ़ जाएंगे। आम आदमी के लिए ईंट खरीदना संभव नहीं रह जाएगा। भट्ठा उद्योग बंद हो जाएगा। 

बैठक में सदस्यों को जानकारी दी गई कि एन.जी.टी. द्वारा एन.सी.आर. में ईंट-भट्ठों पर रोक लगाने के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की गई है। एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सी.एम. मनोहर लाल और डिप्टी सी.एम. दुष्यंत चौटाला से मिलेगा। दोनों को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों को भी ज्ञापन सौंपकर ईंटों पर जी.एस.टी. समाप्त करने, एन.सी.आर. में ईंट-भट्ठों पर लगाई गई एन.जी.टी. की रोक रद्द करने, कोयले के दाम कम करने की मांग की जाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!