Edited By Deepak Paul, Updated: 30 Oct, 2018 12:11 PM
बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते दम्पति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उन्हें उपचार के लिए जुलाना की सी.एच.सी. ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने दो
जींद(प्रदीप): बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते दम्पति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उन्हें उपचार के लिए जुलाना की सी.एच.सी. ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों की हालात गंभीर देख पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया। बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव के कुका और उसकी पत्नी ने रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया।
परिजनों को घटना का उस समय पता चला जब दोनों की हालत बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने उन्हें सी.एच.सी. जुलाना पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों की हालात गंभीर देख पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया। फिलहाल यह खुलासा नहीं हो पाया कि दम्पति ने जहर क्यों निगला। जुलाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।