‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ को सार्थक कर रहे राजेश हिन्दुस्तानी

Edited By Updated: 14 Aug, 2015 04:59 PM

article

राष्ट्र व मानवता को समर्पित संस्था ‘जागो मानव-बनो इंसान’ संस्था के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता राजेश हिन्दुस्तानी को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा निरंतर हाथ में थामे 15 अगस्त को 1000 दिन पूरे हो जाएंगे।

हिसार (पवन राठी): राष्ट्र व मानवता को समर्पित संस्था ‘जागो मानव-बनो इंसान’ संस्था के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता राजेश हिन्दुस्तानी को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा निरंतर हाथ में थामे 15 अगस्त को 1000 दिन पूरे हो जाएंगे। राजेश हिन्दुस्तानी ने तिरंगा झंडा 19 नव बर 2012 को रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन पर शहीदों के स मान स्वरूप व उनके सपनों को पूरा करने के लिए हाथ में उठाया था।

वैसेे तो हिन्दुस्तानी ने तिरंगा झंडा अन्ना हजारे व योग गुरु रामदेव के आंदोलन में अप्रैल 2011 में उठाया था व इससे पहले उन्होंने 15 अगस्त, 26 जनवरी को तिरंगा हाथों में उठाया।

2012 में अन्ना और रामदेव के आंदोलनों के विफल होने के बाद हिन्दुस्तानी लगातार रोजाना तिरंगा झंडा उठाए हुए हैं। देश की ‘आन-बान-शान’ और हिन्दुस्तानी की जान बने तिरंगे को हिन्दुस्तानी ने लोगों को समृद्धि, शांति, विकास, भाईचारा, उत्साह, हरियाली, राष्ट्रीय एकता आदि की प्रेरणा देते हुए लगातार इस दौरान यू.पी., राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ आदि प्रांतों की यात्रा की।

इन 1000 दिनों में 7 राज्यों के कई गांवों व शहरों में जाकर उन्होंने राष्ट्रीयता की भावना, प्रेम व समाज सेवा से लोगों को जोड़ा। ज्यादा दूरी के सफर में बसों व ट्रेनों में निरंतर 22 और 23 घंटे भी कई बार तिरंगा लगातार हाथ में रखा। अन्ना की रैली में कई बार 23 घंटे अगले दिन फिर 23 घंटे तक तिरंगा अपने हाथ में थामे रखा।

सामान्यत: 15, 16 या 18 घंटे तो तिरंगा हिन्दुस्तानी के हाथ में ही रहता है। इस दौरान बड़ी मुश्किलें, बड़ी दिक्कतें सामने आई परंतु हिन्दुस्तानी ने कभी तिरंगे को नीचे न रखा। कभी गिरने न दिया, कभी अपमान न होने दिया। लोग बड़ी हैरानी से बहुत कुछ कहते, कुछ लोगों ने गालियां दी, धमकी दी, उन पर हमले किए और तिरंगे को लेकर हिन्दुस्तानी का अपमान किया परंतु उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने देश के झंडे को हर परिस्थिति धूप, बारिश, तूफान, सर्दी, गर्मी में हमेशा ऊंचा रखा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!