हिसार में सनसनीखेज वारदात... युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 4 युवकों ने किए ताबड़तोड़ वार

Edited By Harman, Updated: 24 Aug, 2026 09:22 AM

youth murder in hisar

हिसार से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां रविवार रात कैमरी रोड पर एक पुल के नीचे कुछ लोगों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।

हिसार : हिसार से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां रविवार रात कैमरी रोड पर एक पुल के नीचे कुछ लोगों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। 

मिली जानकारी के अनुसार, मोहित नगर वासी 32 वर्षीय पवन यादव के रुप में हुई है। नवदीप कॉलोनी के रहने वाले विनोद ने बताया कि उनका भाई पवन ग्रीन स्क्वायर मार्केट में एक पेंट की दुकान पर काम करता था। वह अपने परिवार के साथ गंगवा गांव में रहता था। रविवार रात वह अपने दोस्त सनी के साथ कैमरी रोड पर शराब की दुकान पर शराब पी रहा था। इस दौरान कुछ युवकों के साथ उसकी बहस हो गई। उस समय मामला सुलझ गया। 

इसके बाद वह अपने दोस्त सनी के साथ मॉल कॉलोनी जा रहा था। पुल के नीचे कार में आए चार युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। एक चाकू उसके सीने में भी लगा। जब सनी बीच-बचाव करने आया, तो आरोपियों ने उसे भी पीटा, जिससे वह घायल हो गया। आजाद नगर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज मनदीप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पवन शादीशुदा था। दो बच्चों का पिता था। तीन बहनों का इकलौता भाई था। वहीं इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!