Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jun, 2022 02:44 PM

सड़क दुर्घटना में घायल हुए गांव धनाना निवासी 27 वर्षीय युवक की वीरवार को पी.जी.आई. में उपचार के दौरान मौत हो गई...
भिवानी : सड़क दुर्घटना में घायल हुए गांव धनाना निवासी 27 वर्षीय युवक की वीरवार को पी.जी.आई. में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
गांव धनाना-1 निवासी शेरसिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसके 2 लड़के व 2 लड़कियां हैं। उसका बड़ा लड़का रफीक 29 मई की रात करीब 8 बजे बाइक पर सवार होकर कुचपड़ मंदिर में पूजा करने गया था। जुई नहर से कुछ दूरी पर गांव धनाना की तरफ अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वे उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया। सड़क दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों के चलते वीरवार को उपचार के दौरान पी.जी.आई. में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक युवक के पिता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)