पंचकूला में HPSC मुख्यालय का घेराव करने निकली युवा कांग्रेस, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन से छोड़ा पानी, माहौल तनावपूर्ण

Edited By Deepak Kumar, Updated: 17 Feb, 2026 03:59 PM

youth congress marched to surround the hpsc headquarters in panchkula police us

पंचकूला में हरियाणा युवा कांग्रेस ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) मुख्यालय के घेराव के लिए कूच

हरियाणा डेस्क : पंचकूला में हरियाणा युवा कांग्रेस ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) मुख्यालय के घेराव के लिए कूच किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित प्रदेश के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

PunjabKesari

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पंचकूला पुलिस ने भारी पुलिस बल तैनात किया और आयोग मुख्यालय के आसपास हैवी बैरिकेडिंग की गई। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें निर्धारित स्थान पर ही रोक दिया। मौके पर स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भी लगाया गया।

PunjabKesari
 

पंचकूला में हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) मुख्यालय के घेराव के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया। हरियाणा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आयोग मुख्यालय की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की।


ये हैं युवा कांग्रेस की प्रमुख मांगें

हरियाणा युवा कांग्रेस ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कई मुद्दों को लेकर सरकार और आयोग के खिलाफ मोर्चा खोला। प्रदर्शनकारियों ने निम्नलिखित मांगें रखीं—

1. युवा विरोधी 35% minimum marks criteria जल्द से जल्द खत्म हो ताकि भर्तियों में बड़ी संख्या में पद खाली ना रहे।

2. HPSC के exams में Haryana GK के प्रश्नों की weightage को कम से कम 20% किया जाए ताकि हरियाणा से बाहर वालों का selection कम हो।

3. HPSC और HSSC हर साल अपना भर्ती Calender जारी करे।

4. चुनाव से पहले BJP ने वायदा करा था कि CET Qualified उम्मीदवारों को हर महीने 9000 रु दिए जाएंगे। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द युवाओं को वो राशि दी जाए।

5. HPSC और HSSC की लगभग सभी भर्तियां कोर्ट में फंसी हुई हैं जिसकी वजह से भर्तियां पंचवर्षीय योजना की तरह होती हैं। हमारी मांग है कि HPSC और HSSC एक Specialised legal cell बनाकर उम्मीदवारों के सुझाव लेकर काम करे।

6. जिन भर्तियों में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं उनको दोबारा से readvertised करके HPSC उनको भरने का काम करे। 


इस दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और कानूनी अड़चनों के कारण प्रदेश के युवा परेशान हैं। उनका कहना है कि समय पर भर्तियां न होने से युवाओं का भविष्य अधर में लटक रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!