नशे की लत में नवयुवक बन रहे है चोर, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Aug, 2020 04:27 PM

young men are becoming thieves in addiction police arrested two accused

सोनीपत में आए दिन चोरी की वारदात सामने आ रहे हैं जो पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका है।वहीं पुलिस ने इसी मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार..

सोनीपत (पवन राठी) : सोनीपत में आए दिन चोरी की वारदात सामने आ रहे हैं जो पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका है। वहीं पुलिस ने इसी मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक अनिकेत और बिंदर सोनीपत के ही रहने वाले हैं। इन दोनों आरोपियों  सोनीपत के सेक्टर 12 और 14 में दुकानों के शटर उखाड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। वही यह दोनों नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरे करने के लिए ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं।​​​​​​

PunjabKesari
बताया जा रहा है कि चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि चोर हाथों से ही दुकान के शटर को उखाड़ कर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्त आए यह दोनों वहीं आरोपी हैं जिनकी चोरी की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। यह दोनों आरोपी महज नशे का शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के गिरफ्तार करने के बाद मामले में गहनता से जांच कर रही है। दुकानदार सुरेंद्र दहिया ने बताया कि वह शााम को अपनी दुकान बंद करकेे गया था लेकिन सुबह जब आया तो शटर उखड़ा हुआ था। उसकी दुकान से नकदी और तीन मोबाइल फोन गायब थे। वही सीसीटीवी में शटर उखाड़ते हुए और चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि सोनीपत के सेक्टर-15 और 12 में दुकानों के शटर उखाड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया था। दोनों मामलों में सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। सीसीटीवी के आधार पर ही मामले में जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी अनिकेत और बिंदर सोनीपत के ही रहने वाले हैं और यह अपने नशे का शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। फिलहाल अब देखना यह होगा कि इन दोनों आरोपियों से पुलिस क्या कुछ और खुलासे करती है और क्या यह दोनों ही वारदातों को अंजाम देते थे या फिर इनका कोई और दोस्त भी इन वारदातों में शामिल था।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!