हरियाणा के यशवीर राघव को भाजपा युवा मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी

Edited By Updated: 29 Mar, 2017 05:10 PM

yashvir raghav of haryana has great responsibility in bjp yuva morcha

हरियाणा के युवा भाजपा नेता यशवीर राघव को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देकर उनके कद में इजाफा किया है। राघव को भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय का प्रभारी बनाया...

चंडीगढ़:हरियाणा के युवा भाजपा नेता यशवीर राघव को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देकर उनके कद में इजाफा किया है। राघव को भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय का प्रभारी बनाया गया है। भाजयुमो की राष्ट्रिय अध्यक्ष पूनम महाजन ने अपनी टीम घोषित की घोषणा की है, जिसमें उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। इससे पूर्व वे पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की टीम में भी थे और राष्ट्रीय सहमीडिया प्रभारी के तौर पर दायित्व को निभा रहे थे। 

यशवीर राघव कई वर्षों तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में पूर्णकालिक कार्यकर्त्ता के तौर पर कार्य करते हुए विभिन्न दायितवों का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने संगठन में जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्य किया है। यशवीर राघव ABVP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दो वर्ष तक कार्य कर चुके हैं। अपनी नियुक्ति पर यशवीर राघव ने भाजयुमो की राष्ट्रिय अध्यक्ष पूनम महाजन, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का आभार जताते हुए कहा की उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वे उसका पूरी मेहनत और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और भाजपा की नीतियों को अधिक से अधिक जन मानस तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!