विश्व पर्यावरण दिवस: यमुनानगर में निकाली गई जागरूकता रैली, कंवर पाल गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Jun, 2023 09:33 AM

world environment day awareness rally taken out in yamunanagar

आज विश्व पर्यावरण दिवस है। इस मौके पर यमुनानगर में स्कूली बच्चों द्वारा नेहरू पार्क से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसको वन एवं पर्यावरण मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यमुनानगर (सुमित) : आज विश्व पर्यावरण दिवस है। इस मौके पर यमुनानगर में स्कूली बच्चों द्वारा नेहरू पार्क से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसको वन एवं पर्यावरण मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं इस मौके पर नेहरू पार्क में वन एवं पर्यावरण मंत्री ने पौधारोपण भी किया। 

PunjabKesari

कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि समाज को जागरूक करने के लिए आज बच्चों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, ताकि समाज को इसके बारे में पता चले और यहां पर पौधारोपण भी किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि पर्यावरण आज दुनिया की बहुत बड़ी समस्या है। इसका समाधान केवल एक ही है। वह है जागरूकता। जागरूकता से इसके बारे में जानकारी मिलेगी कि क्या पर्यावरण के लिए हानिकारक है और कैसे हम इसको नियंत्रित कर सकते हैं। जहां तक वायु प्रदूषण की बात है। काफी हद तक हमने उसको कंट्रोल किया है, लेकिन जल प्रदूषण अभी काफी है। उन सभी को ठीक करने के लिए जहां इंडस्ट्रीलिस्ट के सहयोग की भी जरूरत है

PunjabKesari

इस साल भी 3 करोड़ पेड़ लगाने का टारगेट

उन्होंने बताया कि इस साल भी हमारा 3 करोड़ पेड़ लगाने का टारगेट है। इससे पहले भी हमने एक योजना चलाई था और प्रदेश में पंचायत की जमीन पर बाग लगाने का काम किया था। अगर एक बार एक बाग स्थापित होता है तो अगले 50 से 70 साल तक वह सुरक्षित रहता है। इस बार जो शिव धाम है यानी कि शमशान घाट उसको हमने टारगेट किया है। लगभग सभी श्मशान घाट में जगह खाली है। 80 परसेंट ऐसे श्मशान घाट है जहां पर काफी जमीन है। अब की बार हमने उसको टारगेट किया है। उस पर हम पेड़ लगाएंगे और वह हरा भरा होगा। इससे गांव के लोगों को भी फायदा होगा, छाया मिलेगी और पर्यावरण की दृष्टि से भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारी लाइफ लाइन है। अगर हम इस पर ध्यान नहीं देंगे तो स्वयं अपना अहित करेंगे।  अगर पेड़ होंगे तभी मौसम ठीक होगा और पर्यावरण ठीक होगा। बरसात भी सही होगी और जमीन का जो पानी का स्तर है तभी ठीक होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों में भी इसके प्रति जागरूकता आए, इसके लिए शिक्षा विभाग में नौवीं क्लास के जो छात्र हैं उनको एक पेड़ देंगे और वह बच्चे पेड़ लगाएंगे और जब वह 12वीं पास करेंगे। तब उसकी समीक्षा की जाएगी और उसके हिसाब से उन्हें पांच नंबर में से नंबर दिए जाएंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!