Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Feb, 2024 07:25 PM
शहर थाना एरिया में एक महिला द्वारा कुत्ते के पिल्ले को जलाने का मामला सामने आया है। बेजुबानों के लिए कार्य करने वाली एक महिला को जब इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): शहर थाना एरिया में एक महिला द्वारा कुत्ते के पिल्ले को जलाने का मामला सामने आया है। बेजुबानों के लिए कार्य करने वाली एक महिला को जब इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस को दी शिकायत में राजीव नगर की सुमन मिश्रा ने बताया कि वह पिछले 30 साल से बेजुबानों की सेवा करती हैं। बीती 20 फरवरी की शाम करीब 4 बजे उन्हें सूचना मिली कि भीम नगर की एक महिला अनीसा द्वारा बेजुबानों पर अत्याचार किया जा रहा है। अनीसा द्वारा एक पिल्ले पर तेजाब फेंक कर जलाया गया है। इसके अलावा क्षेत्र में घूमने वाली गाय पर पानी उबालकर फेंका जा रहा है। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।