मनोहर लाल को देश में सबसे बड़ी जीत के साथ संसद भेजेंगे : नायब सैनी

Edited By Saurabh Pal, Updated: 19 Mar, 2024 10:00 PM

will send manohar lal to parliament with the biggest victory in the country

लोकसभा चुनाव में विजय के लिए भारतीय जनता पार्टी ने करनाल से शंखनाद किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी और लोकसभा प्रत्याशी बनाऐ जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहली बार करनाल में पहुंचे।

करनाल/ चंडीगढ़(चंद्र शेखऱ):लोकसभा चुनाव में विजय के लिए भारतीय जनता पार्टी ने करनाल से शंखनाद किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी और लोकसभा प्रत्याशी बनाऐ जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहली बार करनाल में पहुंचे। घरौंडा की अनाज मंडी में आयोजित अभिनंदन समारोह में दोनों ने बड़े आत्मविश्वास से करनाल की सीट देश में सबसे बड़े मार्जिन से जीतने की बात कहते हुए प्रदेश की सभी दसों सीटों पर कमल खिलाने का दावा किया।

हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि उनका एक -एक पल प्रदेश की सेवा में लगेगा और प्रदेशवासियों के लिए 24 घंटे उनके घर के दरवाजे खुले हुए हैं। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल को अपना आदर्श बताते हुए उपस्थित करनाल की जनता से अपील की कि करनाल की जनता देश में सबसे ज्यादा मतों से जीताकर मनोहर लाल को संसद भेजें। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी कहा कि उनका जीवन जनसेवा के लिए समर्पित है। मनोहर ने मंच पर बैठे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और करनाल के सांसद संजय भाटिया के जनसेवा के कार्यों और पार्टी के प्रति समर्पण की भावना की तारीफ भी की। मनोहर ने कहा कि भाजपा का हरेक कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पण भाव से भरा है। भाजपा के सभी मंचासीन नेता स्वागत समारोह में उमड़ी भीड़ को देखकर गदगद थे। जिसके चलते भाजपा नेताओं ने अनेक बार मंच से भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के उद्घोष किए।

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला पहुंचकर नाडा साहेब गुरुद्वारा में माथा टेका और सड़क मार्ग से करनाल के घरौंडा की ओर रवाना हुए। पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र और करनाल में मुख्यमंत्री का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। देखते ही देखते मुख्यमंत्री का पंचकूला से घरौंडा तक का सफर एक रोड शो में बदल गया। जब मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री घरौंडा में अभिनंदन समारोह के मंच पर पहुंचे तो उनका जय श्रीराम के उद्धोषों से स्वागत हुआ। उपस्थित जनसमूह ने खड़े होकर नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल का स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंच संभालते ही अपने अभिनंदन को जनता का अभिनंदन बताया और कहा कि मेरे घर के दरवाजे जनता के लिए 24 घंटे खुलें है और मैं प्रदेश की सेवा में अपना एक-एक पल लगा दूंगा। उन्होंने कहा कि मैं पूर्व सीएम मनोहर लाल की उंगली पकड़कर ही राजनीति में आया हूं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताते हुए कहा कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को संत की उपमा देते हुए कहा कि मनोहर लाल ही मुझे उंगली पकड़कर राजनीति में लेकर आए और आगे बढ़ाया है।  उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश की जनता की लगातार सेवा करता रहूंगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें और दस की दस सीटें जीताकर मोदी जी के पास भेजें।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ही मेरी उंगली पकड़कर राजनीति में लेकर आए हैं। मुझे इलम नहीं था कि मैं चुनाव लड़ूंगा, विधायक और मंत्री बनूंगा। मुझे यह भी पता नहीं था कि सांसद बन जाउंगा, प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री बनूंगा। मुझे यह सब बनाने वाला कोई और नहीं बल्कि संत मनोहर लाल हैं। नायब सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और करनाल के सांसद संजय भाटिया की तारीफ करते हुए इन्हें भी त्यागी कहा। श्री सैनी ने कहा कि मनोहर लाल ने सीएम पद का त्याग किया तो वहीं संजय भाटिया ने एक ही झटके में अपने लोकसभा क्षेत्र से मनोहर लाल को प्रत्याशी बनाने की सहमती दी। नायब सैनी ने कहा कि अब आप सभी कार्यकर्ता सांसद संजय भाटिया से भी ज्यादा मतों से मनोहर लाल को जीताकर भारत में रिकार्ड कायम करें।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कभी भी अपने लिए काम नहीं किया है, बल्कि प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए एक-एक क्षण लगाया है। हरियाणा को एक नई दिशा देने का काम काम किया है। नायब सैनी ने कहा कि मनोहर लाल की सोच हरियाणा को विकसित प्रदेश बनाने की रही है और मैं उनकी सोच पर खड़ा होकर पहरा दूंगा। हरियाणा के किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 2019 में जिस बहुमत से जीत हासिल हुई थी उस जीत को प्रचंड जीत में बदलना है। इसके लिए हमें पहले जितने वोट मिले उनसे 370 अधिक वोट हर बूथ से जोड़ने का काम करना है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस की सोच कभी प्रदेश को आगे बढ़ाने की नहीं रही है। कांग्रेस की सोच तो सिर्फ यही रही है कि मेरा परिवार कैसे आगे बढ़े। कांग्रेस को चुनाव के समय ही गरीब लोग याद आते हैं। कांग्रेस झूठे वादों के सहारे ही गरीबों को भ्रमित करती रही है, लेकिन गरीबी हटाने के लिए कांग्रेस ने कभी काम नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने गरीब कल्याण की नीतियों से गरीबों को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत किया है। आयुष्मान और चिरायु जैसी योजना से जोड़ा है। गरीबों को पक्के मकान दिए हैं। हर घर नल से जल और गैस कनेक्शन देकर डबल इंजन की सरकार ने महिलाओं का जीवन सरल बनाया है।

रतलब है कि लगभग 40 साल की राजनीति में देवीलाल परिवार से जुड़कर रामपाल माजरा तीन बार विधायक व मुख्य संसदीय सचिव रहे हैं।  

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!