शराबी पति को पत्नी ने उतारा मौत के घाट, बच्ची ने खोला राज (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 29 Apr, 2019 03:30 PM

शराबी पति ने जब अत्याधिक प्रताडि़त किया तो पत्नी ने उसकी गला घोंटकर न केवल हत्या कर दी, बल्कि इस हत्याकांड का राज रखने के लिए शव को झुग्गी में ही गड्ढा खोदकर दबा दिया। लेकिन यह राज ज्यादा दिन छिपा नहीं रह सका और शनिवार को उजागर हो गया। पत्नी को...

रेवाड़ी (मोहिंदर भारती): शराबी पति ने जब अत्याधिक प्रताडि़त किया तो पत्नी ने उसकी गला घोंटकर न केवल हत्या कर दी, बल्कि इस हत्याकांड का राज रखने के लिए शव को झुग्गी में ही गड्ढा खोदकर दबा दिया। लेकिन यह राज ज्यादा दिन छिपा नहीं रह सका और शनिवार को उजागर हो गया। पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है, इस हत्याकांड से गांव के लोग आश्चर्यचकित हैं। 

जानकारी के मुताबिक, गांव बूढ़पुर के निकट एक ईंट भट्ठे पर राजस्थान का परिवार भी काम करता था। पति नरेश कुमार पुत्र प्रभु दयाल निवासी जिला झुंझुनु राजस्थान शराब पीने का आदी था और पत्नी कमला को प्रताडि़त करता था। नरेश के अत्याचार जब नहीं रुके तो उसने आवेश में आकर 21 अप्रैल को उसकी शराब के नशे में ही गला घोंटकर हत्या कर दी।

PunjabKesari, fdh

घबराई पत्नी ने हत्याकांड को छिपाने के लिए उसके शव को झुग्गी में ही गड्ढा खोदकर गाड़ दिया और ऊपर से गोबर का लेप कर दिया। ताकि किसी को कोई संदेह न हो। यह बात एक सप्ताह तक छिपी रही। साथ ही रह रहे झुग्गी-झोपड़ी वालों को जब नरेश कुमार की झोपड़ी से बदबू आई तो उन्होंने वहां मौजूद उनकी चार साल की बच्ची से इसका कारण पूछा।

बच्ची ने राज खोल दिया और कहा कि मां ने पापा को गड्ढा खोदकर दबा दिया है और कहा है कि यदि वह बाहर निकला तो शराब पिएगा। इतना सुनते ही झुग्गी-झोपड़ी वालों ने इसकी सूचना भट्ठा मालिक को दी। मालिक ने सदर थाना पुलिस को बुला लिया और शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया। सदर थाना के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद शव को गड्ढे से निकाल लिया गया है, वहीं पत्नी कमला के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!