मौसम ने ली करवट, जुलाना में हुई बूंदाबांदी, मंडियों में भीगी फसल

Edited By Isha, Updated: 08 Nov, 2019 01:06 PM

weather took a turn drizzle occurred in july wet crop in mandis

जुलाना में हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से ठंड ने दस्तक दी और मंडियों में फसल भीग गई। दोपहर तक मंडी में धान की खरीद नहीं की गई। बूंदाबांदी से किसानों की धान की कटाई का काम भी प्रभावित.....

जुलाना (पांचाल) : जुलाना में हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से ठंड ने दस्तक दी और मंडियों में फसल भीग गई। दोपहर तक मंडी में धान की खरीद नहीं की गई। बूंदाबांदी से किसानों की धान की कटाई का काम भी प्रभावित हुआ। गुरुवार अल सुबह मौसम ने करवट ली और आसमान पर बिजली चमकने लगी। देखते ही देखते बूंदाबांदी शुरू हो गई। यह बूंदाबांदी रुक-रुककर पूरे दिन चलती रही।

बूंदाबांदी से किसानों की धान की कटाई का काम भी रुक गया। मंडियों में धान भीग गया जिसके कारण दोपहर तक धान की खरीद भी नहीं हो सकी। किसानों ने धान की ढेरियों को तरपाल से ढक दिया। दोपहर बाद धान की सूखी ढेरी खरीदी गई। मौसम के करवट लेने से किसानों के माथे पर ङ्क्षचता की लकीरें दिखाई दीं।

किसान विक्रमद मलिक, दिलबाग, अमित, रणबीर, लीलू, रोशन व जोगेंद्र ने कहा कि धान की कटाई का सीजन जोरों पर है और साथ में धरती बहाई का काम भी चल रहा था। बूंदाबांदी से दोनों काम बंद हो गए। मंडिया में पड़ी हुई फसल भी भीग गई जिसके कारण खरीद नहीं हो सकी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!