'औपचारिकता नहीं आर-पार की लड़ाई चाहिए', चढूनी का टिकैत पर हमला

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 19 Mar, 2025 03:04 PM

we need a fight to the finish not formalities  chadhuni attacks tikait

भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी ने बुधवार को यमुनानगर में किसानों के साथ बैठक की। चढूनी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई बड़े बयान दिए। उन्होनें कहा कि किसान आज इसलिए पीछे है क्योंकि

यमुनानगर (परवेज खान) : भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी ने बुधवार को यमुनानगर में किसानों के साथ बैठक की। चढूनी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई बड़े बयान दिए। उन्होनें कहा कि किसान आज इसलिए पीछे है क्योंकि, वह राजनीति में नहीं है। वहीं चढूनी टिकैत ग्रुप को सलाह देते नजर आए।

भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने यमुनानगर में एक मीटिंग की। मीटिंग के बाद वह पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकार से बातचीत के दौरान गुरनाम सिंह चढूनी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसान राजनीति में हिस्सा नहीं ले रहा, इसी वजह से आज पीछे है। चढूनी ने कहा कि यहां की राजनीति मुद्दों पर नहीं जाति-धर्म पर सरकारें कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान का एक साथ ना होना भी किसानों का बहुत बड़ा नुकसान है। 

सिर्फ औपचारिकता कर रहे- चढूनी

20 मार्च को मुख्यमंत्री आवास के घेराव पर टिकैत ग्रुप के आह्वान पर गुरनाम सिंह चढूनी ने टिकैत ग्रुप को घेरते हुए कहा कि यह सिर्फ औपचारिकता कर रहे हैं। उनको आर-पार की लड़ाई लड़नी चाहिए। चढूनी ने कहा कि जब 2020-21 का आंदोलन था, जब सांसदों को घेरने की बात आई थी या तो मर जाते या फिर किसान आंदोलन को हम जीत जाते। जिन तीन काले कानून के खिलाफ हमने लड़ाई लड़ी सरकार ने उसे हम पर थोप दिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!