विपुल गोयल ने विभाग के साढ़े तीन साल के कामकाज का जनता को दिया ब्योरा

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 12 Jul, 2018 03:16 PM

vipul goyal detailing the work of three and a half years of the department

हरियाणा के उद्योग व् वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने आज चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने विभाग के साढ़े तीन साल के कामकाज का मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता को ब्योरा दिया। गोयल ने प्रदेश वासियों के साथ सीएम खट्टर.....

चंडीगढ़(चन्द्रशेखर धरणी): हरियाणा के उद्योग व् वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने आज चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने विभाग के साढ़े तीन साल के कामकाज का मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता को ब्योरा दिया। गोयल ने प्रदेश वासियों के साथ सीएम खट्टर को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज देश के अंदर इज ऑफ डूइंग बिजनेस में हरियाणा तीसरे पायदान पर है। 

आने वाले समय में इसको पहले नंबर पर लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की एंटर प्रिसेंस पॉलिसी से प्रोसेस सरल हुआ है। एक छत के नीचे तमाम काम चल रहे है चाहे वो एनओसी हो या क्लेरनेस हो। 2016 में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट जब हुआ था तब प्रदेश के हालात खराब थे, लेकिन फिर भी बढ़-चढ़कर देश  और विदेश के कई इन्वेस्टर इसमें शामिल हुए और कई एमओयू साइन किए।

गोयल ने कहा कि हमारी सरकार ने अफसर राज को खत्म करने का प्रयास किया है। अब कोई सीधा अफसर किसी कंपनी में नहीं जा सकता है। उसे पहले एचओडी से अनुमति लेना जरूरी है, उसके बाद ही कंपनी में जा सकते है। साथ ही कहा कि हमारी सरकार ने गो स्टार्टअप पॉलिसी का निर्माण किया है। प्रदेश में जल्द ही लॉजिस्टिक वेयरहाउसिंग पॉलिसी आएगी।

उन्होंने कहा कि पहले उद्योगपति सरकार या मंत्रियों के पास आने से डरते थे लेकिन समाधान दिवस के बाद यह धारणा बदली है। साथ ही कहा कि पॉलिसी और इज ऑफ  डूइंग बिजनेस की वजह से एक्सपोर्ट में भी बड़ा अंतर आया है। गोयल ने कहा कि छोटे उधमियों के लिए अब तक 26 कलस्टर का निर्माण किया गया है। केंद्र सरकार की मदद से 12 कलस्टर को एप्रूवल दिया गया है। कुल मिलाकर कलस्टर डेवेलपमेंट से अब तक तकरीबन 224 करोड़ इन्वेस्ट किया गया है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!