हरियाणा सरकार में भाजपा जेजेपी गठबंधन पर समीक्षा कर सकते हैं विनोद तावड़े

Edited By vinod kumar, Updated: 16 Nov, 2020 09:57 PM

vinod tawde can review bjp jgp alliance in haryana government

महाराष्ट्र में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को हरियाणा भाजपा की कमान सौंपी गई है। वह 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र सरकार में दमदार मंत्री व कद्दावर नेता रहे। मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में इनका नाम लिया जाने...

चंडीगढ़ (धरणी): महाराष्ट्र में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को हरियाणा भाजपा की कमान सौंपी गई है। वह 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र सरकार में दमदार मंत्री व कद्दावर नेता रहे। मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में इनका नाम लिया जाने लगा। फलस्वरूप राजनैतिक कारणों से तावड़े की टिकट कटवा दी गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबी होने के कारण संगठन में इन्हें लिया गया। हरियाणा सरकार में भाजपा जेजेपी गठबंधन पर विनोद तावड़े समीक्षा कर सकतें है। 

PunjabKesari, haryana

विनोद तावड़े की दखल से हरियाणा भाजपा जल्द ही नए तेवर और क्लेवर में दिखाई दे सकती है। तावड़े की कार्यप्रणाली को जानने वाले बतातें है कि सार्थक परिणाम आएं पर आधारित उनकी राजनीति रही है। संगठन और सरकार दोनो में कार्यप्रणाली कैसे सशक्त की जाए इनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। हरियाणा में भाजपा, जेजेपी, निर्दलीयों की सांझी सरकार में भाजपा के एजंडे कैसे मजबूती से उठे व संकल्प पत्र पर कैसे काम हो। इन सब चीजों की समीक्षा विनोद तावड़े करेंगे। गठबन्धन सरकार के अंदर मंत्री मंडल विस्तार शीघ्र संभावित है उसमें भी नए प्रभारी विनोद तावड़े की दस्तक नजर आ सकती है।

तावड़े मानते हैं कि हरियाणा काफी विकासशील प्रदेश है। हरियाणा में मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा ने पिछले छह साल में अनेक उपलब्धियां दर्ज की हैं। प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी का कहना है कि उन्हें हरियाणा और वहां के नेताओं से काफी कुछ सीखना भी है। राष्ट्रीय जनता दल में अहम पदों पर रही अन्नपूर्णा देवी ने पिछले साल ही भाजपा का दामन थामा था। 

PunjabKesari, haryana

पार्टी ने उन पर एकदम भरोसा जताया है। भाजपा में उनकी एंट्री अमित शाह ने कराई थी। वर्ष 1998 में अपने पति एकीकृत बिहार के मंत्री रहे रमेश प्रसाद यादव की मौत के बाद अन्नपूर्णा देवी ने राजनीति में प्रवेश किया था। 1998 में वह विधानसभा का पहला उपचुनाव लड़ी थी।

विनोद तावड़े भजपा के प्रदेश संगठन के साथ साथ सरकार की गतिविधियों को भी सुचारू करने में अपने अनुभवों का लाभ दे सकते हैं। एबीवीपी में लंबे अनुभव, नेता प्रतिपक्ष, मंत्री के रूप में राजनैतिक अनुभवों का लाभ निसंदेह मिलेगा। अतीत के अंदर ज्यादा तर प्रभारी मुख्यमंत्री के साथ तालमेल व सामंजस्य बिठा कर रखने की नीतियों से चलते रहें हैं। भाजपा में हरियाणा के अंदर प्रभारी रहे अनिल जैन भी सत्ता के एक केंद्र बिंदु बन कर रहे हैं।

PunjabKesari, haryana

हरियाणा में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की हाल ही में नियुक्ति के बाद बरोदा उपचुनावों के परिणाम भाजपा के उम्मीदवार हारें है। नए प्रभारी तावड़े भाजपा-जेजेपी के उम्मीदवार की हार पर शीघ्र ही मन्थन व अध्यन करेंगे। प्रदेश संगठन व सरकार में किस प्रकार मजबूत चेहरों को जगह मिले तावड़े को पूरी रिसर्च कर केंद्र में भी रिपोर्ट देनी होगी व समीक्षा कर निर्णय लेने पड़ेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!