Edited By Mohammad Kumail, Updated: 10 Dec, 2023 09:19 PM

विकसित भारत जन संकल्प यात्रा पूरे देश में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई है। इस यात्रा का भी महेंद्रगढ़ जिले में 30 नवंबर को शुभारंभ किया गया था...
नारनौल (भालेंद्र यादव) : अटेली विधानसभा के गांव सुजापुर में पहुंची विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा के दौरान कार्यक्रम में भाजपा के हरियाणा प्रदेश प्रभारी विप्लव देव, प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा से सांसद धर्मबीर सिंह, अटेली विधायक सीताराम यादव, हरियाणा के पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा एवं जिलाध्यक्ष दयाराम यादव सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। जिले में चल रही इस यात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर केंद्र व हरियाणा सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है और लाभार्थी को उन्हीं के गांव में मौके पर ही पात्र व्यक्ति को लाभ भी मिल रहा है।
विकसित भारत जन संकल्प यात्रा पूरे देश में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई है। इस यात्रा का भी महेंद्रगढ़ जिले में 30 नवंबर को शुभारंभ किया गया था, जिसके चलते विभिन्न गांवों में इस यात्रा के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में तो अवगत करवाया ही जा रहा है। साथ ही इस दौरान विभिन्न विभागों के द्वारा अपनी-अपनी स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं का लाभ उनके घर तक पहुंच कर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अटेली विधानसभा क्षेत्र के गांव सजापुर में आज इस अभियान के तहत कार्यक्रम में भाजपा के हरियाणा प्रदेश प्रभारी विप्लव देव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह अटेली से विधायक सीताराम यादव के अलावा पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार की सोच है कि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसी के चलते इस यात्रा की शुरुआत की गई है। इस यात्रा से लोगों को उनके घर तक पहुंचकर लाभार्थी को लाभ दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ की राजनीति कर रही है जबकि भाजपा को लेकर उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की जीत हुई है वहां पर भाजपा की सरकार बनी है और हरियाणा में भी अब तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
दोगडा अहिर में आज नांगल चौधरी के विधायक डॉक्टर अभय सिंह यादव द्वारा रखी गई जनसभा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस जनसभा के प्रति अब से पहले पार्टी के कुछ लोगों में नाराजगी थी लेकिन बाद में पार्टी के बीच बैठकर इसे ठीक कर लिया गया है उन्होंने कहा कि अब यह जनसभा भाजपा की है और इसमें वह खुद भी शामिल होने जा रहे हैं।
इस मौके पर हरियाणा के पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा वह अटेली के भाजपा विधायक सीताराम यादव ने सभी नेताओं का स्वागत किया और कहा कि भाजपा की सरकार में लोगों को इस यात्रा के माध्यम से काफी लाभ मिल रहा है और आज हमारे बीच हरियाणा प्रदेश भाजपा प्रभारी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष इस कार्यक्रम में पहुंचे हैं।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)