Edited By Rakhi Yadav, Updated: 31 May, 2018 06:12 PM
अंबाला कैंटोनमेंट के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी द्वारा लगाए गए आरोपों पर अब कैबिनेट मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान आया है। इस मामले को लेकर विज ने कहा कि तिवारी भाजपा के पार्षद नही है। उन्हें पार्टी से निकाला ......
अंबाला(अमन कपूर): अंबाला कैंटोनमेंट के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी द्वारा लगाए गए आरोपों पर अब कैबिनेट मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान आया है। इस मामले को लेकर विज ने कहा कि तिवारी भाजपा के पार्षद नही है। उन्हें पार्टी से निकाला जा चूका है। उन्होंने कहा कि अंबाला में काम से समझौता बिल्कुल भी नही किया जायेगा। उनके काम को रद्द करने का काम विभाग का है और यह सब उनके करे धरे का ही नतीजा है। साथ ही जान के खतरे के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अधिकारियों को ठीक काम के लिए कहा जाता है और तिवारी का पार्टी से कोई लेना देना नही है।