सुरेंद्र पंवार की गिरफ्तारी पर कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन, जंजीरों में बंधकर सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 21 Jul, 2024 01:19 PM

unique demonstration by workers on the arrest of surendra pawar

अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में ईडी ने कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष दिखाई दे रहा है।

सोनीपत (सन्नी मलिक): अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में ईडी ने कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष दिखाई दे रहा है। आज सोनीपत के गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शरीर पर जंजीरे बांधकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार पर ईडी के दुरुपयोग के आरोप लगाए।

आप तस्वीरों में देखें सकते हो कि कैसे सोनीपत में कांग्रेस के कार्यकर्ता आपने आपको जंजीरों से बांधे हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, क्योंकि सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध खनन के आरोपों में गिरफ्तार कर नौ दिन के रिमांड पर लिया है। जिसके विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है, और ईडी के साथ साथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है।

भाजपा पर बरसे कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेस कार्यकर्ता अनुज जैन और संजय बड़वासनी का कहना है कि सरकार जांच एजेंसियों के माध्यम से विपक्ष के नेताओं को जेल का भय दिखाकर डरा रही है और जैसे ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पीएम मोदी की मुलाकात हुई। वैसे ही राव दान सिंह और पंवार के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की और हम सरकार की इस कार्रवाई से डरने वाले नही हैं। जनता चुनाव में इसका जवाब देगी और सरकार के खिलाफ जंजीरे बांधकर प्रदर्शन इसलिए किया है, क्योंकि सरकार ने अघोषित आपातकाल देश में लगा रखा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!