गाली गलौज में पड़े 2 लोगों पर तेजधार हथियार से हमला, दो भाईयों के खिलाफ किया मामला दर्ज

Edited By Isha, Updated: 24 Sep, 2024 03:53 PM

two people attacked with sharp weapon due to abusive language

कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र में गाड़ी चालक और ऑटो रिक्शा चालक के बीच हुए झगड़े में पड़े दो लोगों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें उन्हें चोटें आईं। वहीं शहर थाना पुलिस ने दो भाईयों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

भिवानी:  कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र में गाड़ी चालक और ऑटो रिक्शा चालक के बीच हुए झगड़े में पड़े दो लोगों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें उन्हें चोटें आईं। वहीं शहर थाना पुलिस ने दो भाईयों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा कॉलोनी निवासी दिनेश वर्मा ने बताया कि गत 22 सितंबर की सुबह वह अपने पड़ोसी राजकुमार के साथ कृष्णा कॉलोनी चौक पर कुछ सामान लेने आया था। इसी दौरान सड़क पर एक ऑटो रिक्शा और एक गाड़ी चालक आपस में गाली गलौज कर रहे थे। गाड़ी चालक के साथ एक महिला भी थी। इस पर ऑटो रिक्शा चालक को समझाते हुए कहा कि महिला के साथ गाली गलौज मत करो इतना सुनते ही आरोपी ऑटो चालक और उसके साथी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया वहीं धमकी दी कि उसके खिलाफ पहले से ही हत्या का केस दर्ज है। पुलिस ने इस संबंध में हरिओम और चेतन के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!