खुशखबरी…! महेंद्रगढ़ से रोहतक और कुरुक्षेत्र के लिए दो बसें शुरू, जाने क्या होगी बस की TIMING

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Mar, 2024 05:15 PM

two buses started from mahendragarh to rohtak and kurukshetra

हरियाणा के महेंद्रगढ़ वासियों के लिए खुशखबरी है, महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से रोहतक व कुरुक्षेत्र डिपो के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है। इन बसों के चलने से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के महेंद्रगढ़ वासियों के लिए खुशखबरी है, महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से रोहतक और कुरुक्षेत्र डिपो के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है। इन बसों के चलने से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।

बस स्टैंड इंचार्ज तेजपाल ने बताया कि रोहतक और कुरुक्षेत्र डिपो की बस सेवा शुरू की गई है। रोहतक डिपो की बस प्रतिदिन रोहतक बस स्टैंड से सुबह 6 बजे रवाना होगी जो वाया दादरी होते हुए सुबह 8:45 पर महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। उसके बाद 9:30 बजे नारनौल पहुंचेगी। वापसी में सुबह 9:58 पर नारनौल बस स्टैंड से रवाना होगी। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर सुबह 10:40 बजे रवाना होकर 12:40 बजे रोहतक पहुंचेगी।

कुरुक्षेत्र डिपो ने शुरू की बस सेवा

बात अगर दूसरी बस सेवा की करें, जो कि कुरुक्षेत्र डिपो ने शुरू की है। ये बस कुरुक्षेत्र, अंबाला वाया 152डी होते हुए महेंद्रगढ़ पहुचेंगी। ये बस कुरुक्षेत्र से सुबह 6 बजे चलकर वाया 152डी होते हुए सुबह 10:40 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी और उसके बाद नारनौल के लिए रवाना हो जाएगी। ये बस नारनौल से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। दोपहर 12:35 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंचेगी और शाम 4 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।

जैसा कि ये तो सभी जानते ही हैं कि कुरुक्षेत्र का तीर्थ स्थानों में से एक है। और इस बस के चलने से यात्रियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। सामाजिक संगठनों द्वारा बस चलाने पर राज्य परिवहन के अधिकारियों का आभार जताया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!