बड़ी खबर: अभय चौटाला का बड़ा दावा, नफे सिंह हत्याकांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Feb, 2024 02:53 PM

two accused arrested in nafe singh murder case

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की मौत के बाद अनिल विज ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है। वहीं खबर ये सामने आ रही है कि नफे सिंह हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़): इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की मौत के बाद अनिल विज ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है। वहीं खबर ये सामने आ रही है कि नफे सिंह हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला ने बताया कि उनकी SP से बात हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने मजबूरी में सीबीआई जांच की मांग को माना है। अभय ने कहा कि ये सोची समझी साजिश के तहत कॉन्ट्रैक्ट किलिंग हुई है। यहां तक की अभय ने नफे सिंह की हत्या को राजनीतिक हत्या बताया।

बता दें कि रविवार की रात अभय चौटाला की सीएम मनोहर लाल से भी बात हुई थी। अभय ने मुख्यमंत्री से भी CBI जांच के लिए कहा था। FIR में नामित आरोपियों ने उत्तरप्रदेश में नफ़े सिंह पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। अभय चौटाला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हत्याकांड में भाजपा के नेताओं का नाम आया है।

CBI करेगी मामले की जांच

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मामले की जांच CBI को दी। उन्होंने कहा कि पुलिस राज्य में अपराध को रोकने के लिए जी जान से लगाती है। अगर विपक्ष को हरियाणा पुलिस पर भरोसा नहीं है। इस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस हत्याकांड में सभी पहलुओं पर पर्दा उठना चाहिए। अनिल विज बोले राठी मर्डर मामले की सीबीआई से जांच करवाने से विपक्ष को तसल्ली मिलती है तो CBI जांच की अनुमति देता हूं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!