अंबाला रोडवेज कर्मचारी की हत्या मामले ने पकड़ा तूल, पूरे हरियाणा में हड़ताल पर परिवहन विभाग के कर्मचारी

Edited By Saurabh Pal, Updated: 15 Nov, 2023 08:51 AM

transport department employees on strike across haryana

हरियाणा के अंबाला छावनी बस अड्डे पर ड्यूटी के दौरान रोडवेज कर्मचारी की चार बदमाशों ने हत्या कर दी थी। जिसके दो दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। जिसको लेकर आज हरियाणा में परिवहन विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर हैं....

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के अंबाला छावनी बस अड्डे पर ड्यूटी के दौरान रोडवेज कर्मचारी की चार बदमाशों ने हत्या कर दी थी। जिसके दो दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। जिसके बाद बीते दिन मृतक कर्मचारी के परिजन व अंबाला छावनी बस अड्डे पर कार्यरत कर्मचारियों यातायात ठप कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ सरकार से एक सरकारी नौकरी की मांग की है। 

PunjabKesari

लेकिन अब यह मामला अंबाला से आगे बढ़ गया है। रात 12 बजे कर्मचारियों ने पूरे हरियाणा में चक्का जाम की कॉल दे दी। जिसके चलते अब पूरे हरियाणा के रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि अंबाला में ड्यूटी पर तैनात रोडवेज कर्मचारियों ने जब  बस अड्डे के अंदर आए कार चालकों को कार बाहर ले जाने के लिए कहा तो उन्होंने रोडवेज कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी। इसी मारपीट में रोडवेज कर्मचारी की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस द्वारा हत्यारों को पकड़ा नहीं गया है। जिनके खिलाफ रोडवेज कर्मचारीयो में भारी रोष है। रोडवेज कर्मचारी के परिजनों को नौकरी दी जाए, मुआवजा दिया जाए, इसी मांग को लेकर पूरे हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों ने रात 12:00 बजे से चक्का जाम कर दिया है। जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता मृतक के परिजनों को नौकरी और मुआवजा नहीं दिया जाता तब तक यह हड़ताल चक्का जाम जारी रहेगा।

 रोडवेज कर्मचारी जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। चक्का जाम से बसे पूरी तरह बंद हैं यात्री परेशान हैं। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता मृतक के परिजनों को नौकरी और मुआवजा नहीं दिया जाता तब तक यह हड़ताल चक्का जाम जारी रहेगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!