ई पेमेंट के विरोध में व्यापारियों मंडियों में की हड़ताल, रूका गेहूं खरीद कार्य (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 30 Apr, 2018 07:13 PM

आसपास के राज्यों की फसल की हरियाणा में बिकवाली को रोकने के लिए सरकार द्वारा सीधे किसानों के खातों में पेमेंट देने निर्णय लिया गया है, अब वो सरकार के ही गले की फांस बनता नजर आ रहा है। इस निर्णय के खिलाफ धरना देने वाले व्यापारियों ने आज मंडी में...

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): आसपास के राज्यों की फसल की हरियाणा में बिकवाली को रोकने के लिए सरकार द्वारा सीधे किसानों के खातों में पेमेंट देने निर्णय लिया गया है, अब वो सरकार के ही गले की फांस बनता नजर आ रहा है। इस निर्णय के खिलाफ धरना देने वाले व्यापारियों ने आज मंडी में हड़ताल कर दी, जिस कारण गेहूं की खरीद का कार्य रुक गया है। फतेहाबाद में ई पेमेंट को लेकर व्यापारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। व्यापारियों का कहना जब तक सरकार की ओर से निर्णय वापिस नहीं लिया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष सरकार ने यह निर्णय लिया था कि खरीदी गई फसल की रकम व्यापारियों की बजाए सीधे किसानों के खातों में जाएगी, इसके लिए सिर्फ हरियाणा के ही किसानों का बीसीपीए के पास रजिस्ट्रेशन होगा। जिससे बाहर से हरियाणा में बिकने हेतु आने वाली फसल पर रोक लगेगी। मगर व्यापारियों के विरोध के बाद एक साल के लिए यह निर्णय रोक दिया गया था। शनिवार को जब यह नियम दोबारा शुरू किया गया तो व्यापारी उग्र हो गए और मंडी गेट पर ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया।

व्यापारियों ने व्यापार मंडल प्रधान सुभाष मुंजाल के नेतृत्व में हड़ताल कर दी है। मुंजाल ने कहा कि इस निर्णय से न तो किसान खुश है, न ही व्यापारी। व्यापारियों की करोड़ों की लेनदारी किसानों की तरफ है, जो रुक जाएगी। वहीं किसानों को भी इससे परेशान इसलिए है क्योंकि व्यापारी उनके लिए एटीएम के समान होते हैं। दिन हो या रात जब भी किसानों को पैसों की जरूरत होती है तो वह व्यापारी के पास आकर पैसा ले सकता है। मगर इस निर्णय के बाद किसानों की यह सहूलियत खत्म हो जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!