फरीदाबाद में तेज रफ्तार का कहर; ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार डॉक्टर को कुचला, कुछ दिन पहले हुई थी सगाई

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 30 Mar, 2024 09:19 PM

tractor crushes doctor riding scooter

हरियाणा में तेज रफ्तार से मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं एक मामला फरीदाबाद से सामने आया है, जहां ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार लड़की को कुचल दिया। जिसके बाद लड़की की मौत हो गई।

फरीदाबाद: हरियाणा में तेज रफ्तार से मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं एक मामला फरीदाबाद से सामने आया है, जहां ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार लड़की को कुचल दिया। जिसके बाद लड़की की मौत हो गई।

बता दें कि हादसे में मारी गई 24 साल की युवती एक डॉक्टर थी। वो फरीदाबाद के प्राइवेट अस्पताल में आई स्पेशलिस्ट थी। डॉक्टर की कुछ दिन पहले ही चार्टेड अकाउंटेंट (CA) से सगाई हुई थी। अगले साल जनवरी में उनकी शादी होनी थी। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल वो फरार है।

PunjabKesari

घर लौट रही थी डॉक्टर

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर 55 में रहने वाली इजमा सैफी पुत्री परवेज सैफी पेशे से ईएनटी डॉक्टर थी। वह ग्रेटर फरीदाबाद के अकॉर्ड अस्पताल में प्रैक्टिस कर रही थी। पहले वो नोएडा के अस्पताल में प्रैक्टिस करती थी। लेकिन वहां आना-जाना काफी होता था। इस वजह से उसने कुछ समय पहले ही वहां से जॉब छोड़ यहां जॉइन किया था। शनिवार की दोपहर वो स्कूटी पर अपने घर सेक्टर 55 लौट रही थी। जब वो मेन मार्केट से लेबर चौक की ओर आई तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर के नीचे आकर उसकी मौत हो गई।

जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि हादसे के बारे में जैसे ही उन्हें जानकारी मिली, वो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां से घायल युवती को पुलिसकर्मियों के साथ अस्पताल भेजा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच के लिए CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी ट्रैक्टर चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!