Edited By Shivam, Updated: 23 Jun, 2019 07:13 PM
नूंह मेवात जिले के अडबर गांव में लड़ाई -झगड़े के तीन आरोपियों को नूंह थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आठ महीने से फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नूंह की जामा मस्जिद के पास गिरफ्तार...
मेवात (एके बघेल): नूंह मेवात जिले के अडबर गांव में लड़ाई -झगड़े के तीन आरोपियों को नूंह थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आठ महीने से फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नूंह की जामा मस्जिद के पास गिरफ्तार किया है।
जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि करीब 8 महीने पहले आपसी रंजिश के चलते अडबर निवासी फूल मोहम्मद का झगड़ा गांव के ही रसीद से हुआ था। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 22 अक्टूबर 2018 को मुकदमा नंबर 715 दर्ज किया था, जिसमें तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
आरोपी रसीद, इमरान, सहीद निवासी अडबर, तभी से ही पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। नूंह पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 307, 148, 149, 323, 325, 506 दर्ज की थी।