देश में बनेगा गैर भाजपा व गैर कांग्रेस दलों का तीसरा मोर्चा: अभय चौटाला

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 03 May, 2018 09:20 AM

third front of non bjp and non congress parties will be formed in the country

बसपा प्रमुख मायावती के नेतृत्व में देश में गैर भाजपा व गैर कांग्रेस दलों का तीसरा मोर्चा बनेगा और देश की अगली प्रधानमंत्री मायावती होंगी। यह घोषणा हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ इनैलो नेता अभय चौटाला.....

कुरुक्षेत्र(सिंधवानी): बसपा प्रमुख मायावती के नेतृत्व में देश में गैर भाजपा व गैर कांग्रेस दलों का तीसरा मोर्चा बनेगा और देश की अगली प्रधानमंत्री मायावती होंगी।यह घोषणा हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ इनैलो नेता अभय चौटाला तथा बसपा के चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा के प्रभारी डा. मेघराज सिंह ने रेलवे रोड स्थित निजी होटल में पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए की।

अभय ने बताया कि गठबंधन के पश्चात कुरुक्षेत्र में दोनों दलों की प्रदेश कार्यकारिणियों की बैठक आयोजित की थी। इसमें युवा सांसद दुष्यंत चौटाला, सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप, बूटा सिंह लुखी, माया राम चंद्रभानपुरा, डा. संतोष दहिया सहित दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संकल्प लिया कि इस गठबंधन को अधिक मजबूत करके प्रदेश में ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनाई जाएगी और देश के प्रधानमंत्री के पद पर मायावती को बिठाया जाएगा।

गठबंधन की बैठक में 6 प्रस्ताव पारित किए गए। उन्होंने कहा कि 1 मई को भिवानी में जेल भरो आंदोलन के दौरान सरकार ने कार्यकर्ताओं के लिए बनाई खुली जेल में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाईं। अब 4 मई को यमुनानगर जिले में जेल भरो आंदोलन के दौरान जब तक सरकार लिखकर नहीं देगी कि वह मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा सकती, तब तक गठबंधन के कार्यकत्र्ता रिहा नहीं होंगे। इनैलो नेता ने सरकार से मांग की कि वह श्वेत पत्र जारी करके बताए कि कितने युवकों को रोजगार दिया।

गठबंधन से भाजपा व कांग्रेस बौखलाए : डा.मेघराज
पत्रकारवार्ता में बसपा नेता डा. मेघराज सिंह ने कहा कि इस गठबंधन से भाजपा व कांग्रेस बौखला गए हैं। वह गठबंधन के बारे में भ्रामक प्रचार करने में लगे हुए हैं। कहा कि सीटों का बंटवारा तय हो चुका है। चुनाव घोषित होते ही गठबंधन सीटों का बंटवारा घोषित कर देगा। 


      

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!