अंबाला में कपड़ा मार्केट में अचानक हुआ धमाका, बुरी तरह झुलसी महिला...चंडीगढ़ PGI रेफर

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Aug, 2024 07:36 AM

there was a sudden explosion in the cloth market in ambala woman burnt

हरियाणा के अंबाला जिले में महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलने की घटना सामने आई है। महिला की पहचान नेहा (32) पत्नी अश्वनी उर्फ रिंकू के रूप में हुई है। घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। हालत गंभीर होने के चलते महिला को चंडीगढ...

अंबाला (अमन कपूर) : हरियाणा के अंबाला जिले में महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलने की घटना सामने आई है। महिला की पहचान नेहा (32) पत्नी अश्वनी उर्फ रिंकू के रूप में हुई है। घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। हालत गंभीर होने के चलते महिला को चंडीगढ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। 

जानकारी के अनुसार महिला सुबह अपने घर से कपड़ा बाजार में आई थी। जहां पर दुकानदारों ने दुकानों के पीछे खाली पड़े प्लॉट की ओर से महिला को जलते हुए आते देखा। दुकानदारों ने आग बुझाने की कोशिश की। तब तक महिला काफी जल चुकी थी। जिसे तुरंत अंबाला के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उसकी हालत को गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि आग महिला ने खुद लगाई या किसी अन्य कारणों से लगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!