जब आपस में भीड़े ‘आप’ के कार्यकर्ता, प्रभारी सुशील गुप्ता के सामने हुई नोकझोंक (VIDEO)

Edited By Vivek Rai, Updated: 21 Mar, 2022 12:51 PM

यमुनानगर में आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में हरियाणा के प्रभारी सुशील गुप्ता के सामने ही कार्यकर्ता आपस मे उलझते हुए नज़र आये। काफी देर तक कार्यकर्ताओं में बहस होती रही। माहौल खराब होता देख हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता खुद कार्यकर्ताओं को समझाने लगे।

यमुनानगर(सुमित): यमुनानगर में आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में हरियाणा के प्रभारी सुशील गुप्ता के सामने ही कार्यकर्ता आपस मे उलझते हुए नज़र आये। काफी देर तक कार्यकर्ताओं में बहस होती रही। माहौल खराब होता देख हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता खुद कार्यकर्ताओं को समझाने लगे।

जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी का यमुनानगर में कार्यकर्ता सम्मेलन था और इसमें दूसरी पार्टी को छोड़कर आए नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करना था इस बीच एक कार्यकर्ता को जॉइनिंग कराते समय यह विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद काफी देर तक यह विवाद यूं ही चलता रहा और आखिरकार हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने दोनों कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया।

इस बीच कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक भी देखी गई। वही मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा आम आदमी पार्टी सिर्फ ईमानदार राज नेताओं का स्वागत करती है। जिनके ऊपर कोई भ्रष्टाचार का आरोप ना हो जिनका चरित्र ठीक हो। वही जब सवाल किया गया कि आज स्टेज पर कार्यकर्ताओं में नोकझोक हुई तो उन्होंने कहा कि जब परिवार बढ़ता है तो बर्तन बजते ही है आप चिंता मत करिए सब ठीक होगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!