Edited By Manisha rana, Updated: 06 Nov, 2021 11:59 AM
जिले में महिला द्वारा व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बता दें कि पीड़िता महिला...
यमुनानगर : जिले में महिला द्वारा व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बता दें कि पीड़िता महिला तलाकशुदा है। पीड़िता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका तलाक हो चुका है। वह किराए पर रह रही थी। वहां एक कमरे में राजेश नाम के व्यक्ति ने आॅफिस खोला हुआ था। वहां आरोपी से उसकी जान पहचान हो गई। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। जब वह शादी की बात करती है तो आरोपी उसे धमकी देता है। पुलिस ने इस शिकायक पर मामला दर्ज कर लिया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)