महिला ने एम्बुलैंस में दिया बच्चे को जन्म

Edited By Updated: 12 Apr, 2017 09:33 AM

the woman gave birth to the baby in the ambulance

नारायणगढ़ का अस्पताल मिनी पी.जी.आई. के नाम से जानने वाला महिला विषेषज्ञ न होने पर आंसू बहा रहा है।

नारायणगढ़ (धर्मवीर):नारायणगढ़ का अस्पताल मिनी पी.जी.आई. के नाम से जानने वाला महिला विषेषज्ञ न होने पर आंसू बहा रहा है। एक मां ने रैफर के दौरान एम्बुलैंस में बच्चे को जन्म दिया। मां सुरक्षित व बच्चे के समय से पहले जन्म लेने पर उसे सैक्टर-32 चंडीगढ़ रैफर किया गया है। वार्ड-9 की निर्मला 7 माह की गर्भवती थी और उसे अचानक पेन शुरू हो गई। डॉक्टर ने उसे सैक्टर-6 पंचकूला रैफर कर दिया। अभी वह एम्बुलैंस 5 किलोमीटर गांव बतौरा के पास पहुंची थी कि उस महिला ने बच्चे को एम्बुलैंस में जन्म दे दिया। तभी एम्बुलैंस चालक उसे वापस सिविल अस्पताल नारायणगढ़ ले आया, जहां समय से पूर्व जन्म होने पर डाक्टरों ने जांच करने पर पाया कि बच्चे का वजन करीब 1 किलो 600 ग्राम है। उसे तुरंत सैक्टर-32 चंडीगढ़ रैफर कर दिया क्योंकि उसे मशीनों में रखा जाएगा और यहां अस्पताल में इस तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं है।इस बारे एस.एम.ओ. राम प्रकाश ने कहा कि यह हाई रिस्क केस होते हैं। उनको रैफ र करना पड़ता है। हमारे यहां इस तरह की व्यवस्था नहीं है। अभी फिलहाल दोनों ठीक है लेकिन बच्चा बहुत कमजोर है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!