Haryana : डरा रहा डेंगू का डंक, एक महीने में साढ़े 4 गुना बढ़े मरीज

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Sep, 2023 02:21 PM

the sting of dengue is scaring

राज्य में मच्छर का डंक लोगों को परेशान कर रहा है। क्योंकि डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक महीने में मरीजों की संख्या में साढ़े 4 गुना की बढ़ोतरी हुई है। 21 अगस्त तक राज्य में मात्र 696 मरीज मिले थे लेकिन अब आंकड़ा बढ़कर 3115 हो गया है।

हरियाणा डेस्क : राज्य में मच्छर का डंक लोगों को परेशान कर रहा है। क्योंकि डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक महीने में मरीजों की संख्या में साढ़े 4 गुना की बढ़ोतरी हुई है। 21 अगस्त तक राज्य में मात्र 696 मरीज मिले थे लेकिन अब आंकड़ा बढ़कर 3115 हो गया है। 


राज्य में सबसे ज्यादा केस अब तक चरखी दादरी, रेवाड़ी, रोहतक, यमुनानगर, झज्जर व अम्बाला मिले हैं। चरखी दादरी में जहां सर्वाधिक 321 मरीज अब तक मिल चुके हैं, वहीं बाकी उक्त जिलों में भी 200 से ज्यादा लोग डेंगू का शिकार हो चुके हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 150 वार्ड और 853 बेड सिविल अस्पतालों में रिजर्व किए हैं।


3 सालों में इस बार सर्वाधिक मलेरिया मरीज

प्रदेश में अब तक मलेरिया के 60 मरीज मिल चुके हैं। यह तीन वर्षों में सर्वाधिक है। 2021 में 54 तो 2022 में सिर्फ 52 लोगों को मलेरिया हुआ था। लेकिन इस साल अब तक ही 60 मरीज मिल चुके हैं। एक माह पहले संख्या 33 थी। यानी इस अवधि में केसों की संख्या दो गुना हो गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!