just now
1 minute ago
16 minutes ago
22 minutes ago
39 minutes ago
49 minutes ago
1 hour ago
2 hours ago
3 hours ago
4 hours ago
5 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
19 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
अम्बाला के लोगों ने सुषमा के हाथों में उकेरी थीं राजनीति की लकीरें
Edited By Isha, Updated: 07 Aug, 2019 10:42 AM
अम्बाला की बेटी व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से अम्बाला में देर रात शोक की लहर दौड़ गई। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन कुमार व शहर विधायक
अम्बाला (रीटा/सुमन): अम्बाला की बेटी व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से अम्बाला में देर रात शोक की लहर दौड़ गई। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन कुमार व शहर विधायक असीम गोयल ने सुषमा को एक महान नेत्री बताते हुए उनके निधन पर शोक जताया। अम्बाला में जन्मी करीब 67 वर्षीय सुषमा यहां की गलियों में खेलकर बड़ी हुईं व अम्बाला छावनी के एस.डी. कालेज से स्नातक करने के बाद जय प्रकाश आंदोलन में सक्रिय हो गईं। सुषमा के हाथों में राजनीति की लकीर अम्बाला छावनी के लोगों ने उकेरी थी। वह 1977 व 1987 में 2 बार यहां से विधायक चुनी गईं और हरियाणा सरकार में वह सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनीं। वह 1998 में दिल्ली से विधानसभा चुनाव जीतीं और दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। वह 7 बार सांसद भी चुनी गईं। केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कामकाज उन्होंने बखूबी निभाया। दिल्ली पहुंचने के बाद उनका राजनीतिक कद इस कद्र बढ़ा कि उनका नाम भावी प्रधानमंत्री की कतार में भी शामिल होने लगा था। सुषमा के पिता हरदेव शर्मा आर.एस.एस. के बड़े नेता थे और सुषमा ने विद्यार्थी परिषद की नेत्री के नाते छात्र राजनीति से राजनीति की शुरूआत अम्बाला से की। बाद में उन्होंने पंजाब विश्व विद्यालय से वकालत की डिग्री ली और कुछ समय सुप्रीम कोर्ट में वकालत भी की। 1977 में जनता पार्टी के गठन के बाद उन्हें अम्बाला छावनी से पहली बार चुनाव लडऩे का मौका मिला। एक प्रखर वक्ता व मिलनसार होने के नाते वह अम्बाला के लोगों के दिल में छा गईं और अम्बाला के लोग उन्हें विधायक की बजाय अपनी बेटी मानने लगे। दिल्ली जाने के बाद भी अम्बाला से कायम रहा रिश्ता दिल्ली की राजनीति में जाने के बाद उनका अम्बाला आना-जाना कम जरूर हो गया लेकिन अम्बाला से उन्होंने अपना रिश्ता कायम रखा। दिल्ली रहकर भी वह अपने सांसद निधि कोष से अम्बाला के विकास के लिए धन देती रहीं। अम्बाला में डाक्टर की प्रैक्टिस कर रहे अपने भाई गुलशन शर्मा के पास रक्षाबंधन के मौके पर हर साल वह आने से कभी नहीं चूकती थीं। जब भी अम्बाला आईं, उन्होंने सबसे पहले यहां के लोगों से मुलाकात की और हमेशा कालका हलवाई से पूरी जरूरी खाती थी। 8 माह पहले आखिरी बार आई थीं अम्बाला करीब 8 महीने पहले आखिरी बार वह अम्बाला आई थीं। अम्बाला छावनी के रैस्ट हाऊस में वह वह पार्टी के पुराने कार्यकत्र्ताओं से मिलीं और पुराने पत्रकारों को नाम लेकर संबोधित किया और उनका हालचाल पूछा। उस समय उनके चेहरे पर वही नूर, आवाज में मिठास और कड़कपन था। उस समय किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह इतनी जल्दी अम्बाला के लोगों का साथ छोड़ देंगी। अम्बाला के लोगों को टी.वी. से जैसे ही उनके निधन की जानकारी मिली, उनकी आंखें नम हो गईं। भले ही अब वह हमारे बीच न रही हों लेकिन लंबे समय तक लोग उन्हें भुला नहीं पाएंगे।
कुछ पैसों के लिए आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ने बेचा इमान, रिश्वत लेते पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
रोहतक में SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, एनओसी देने के बदले मांगी थी घूस, ACB ने रंगे हाथ दबोचा
रेवाड़ी में करप्शन पर ACB का कड़ा प्रहार ; घूसखोर जेई रंगे हाथों दबोचा, 6 महीने में होना था रिटायर
Haryana : हाथ में शादी का कार्ड और सामने दौड़ती बस....हांसी में शख्स ने दे दी जान
करनाल: डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, मां-बेटी की दर्दनाक मौत...विधानसभा स्पीकर ने बढ़ाया मदद का हाथ
हरियाणा में 12 लाख से ज्यादा लोगों का HIV टैस्ट, 5877 लोग पाए गए पॉजिटिव
फरीदाबाद ब्लास्ट में झुलसे कई लोगों की हालत गंभीर, 8 लोगो को दिल्ली रैफर किया...पुलिस ने बनाया...
Road Accident: किसी कार्यक्रम से लौट रहे लोगों के साथ हुआ भयानक हादसा, 3 महिलाओं की हुई मौत
जब केरल के डॉक्टर से मनोहर लाल ने की धाराप्रवाह मलयालम में बात, दंग रह गए सभी लोग
यमुनानगर के इन गांववासियों को CM सैनी का बड़ा तोहफा, 139 साल बाद मिलेगा मालिकाना हक, खुशी से झूम...
USD $
02/03/2026 12:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। ऑफिस में बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे। धन लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में...
वृष राशि वालों आज निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। लव लाइफ में किसी बात को लेकर...
मिथुन राशि वालों आज पुराने मित्रों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी। व्यापार में कोई बड़ी डील आपके पक्ष में हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता...
कर्क राशि वालों आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों को काम का अतिरिक्त बोझ मिल सकता है। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान...
सिंह राशि वालों आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, पार्टनर के साथ समय बिताएंगे।
कन्या राशि वालों आज कार्यक्षेत्र और बिजनेस में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य...
तुला राशि वालों आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नए बिजनेस की योजनाएं फलीभूत होंगी। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। जो छात्र विदेश में शिक्षा...
वृश्चिक राशि वालों आज आर्थिक मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। ऑफिस में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक...
धनु राशि वालों आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ संबंधों में नयापन आएगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का...
मकर राशि वालों आज आपको करियर से जुड़ा कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।
कुंभ राशि वालों आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
मीन राशि वालों आज बिजनेस में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, धैर्य रखें। फिजूलखर्ची से बजट बिगड़ सकता है। पार्टनर के लिए समय निकालें, अनबन होने की...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes