युवक को लूट का विरोध करना पड़ा महंगा, बदमाशों ने मारी गोली

Edited By vinod kumar, Updated: 03 Jan, 2020 01:41 PM

the miscreants shot the young man for opposing the robbery

सांखोल के नजदीक लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली उसके पेट में लगी है। राहगीरों की मदद से उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में ले जाया गया है। सूचना मिलते ही सैक्टर-6 थाना पुलिस और सी.आई.ए....

बहादुरगढ़(भारद्वाज): सांखोल के नजदीक लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली उसके पेट में लगी है। राहगीरों की मदद से उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में ले जाया गया है। सूचना मिलते ही सैक्टर-6 थाना पुलिस और सी.आई.ए. टीम भी मौके पर और अस्पताल में पहुंची। 

जानकारी अनुसार लाइनपार एरिया में रहने वाला संजय किसी कंपनी में काम करता है। बृहस्पतिवार की देर शाम वह ड्यूटी से घर लौट रहा। जब सांखोल के नजदीक पहुंचा तो इसी दौरान कुछ युवक उसका पर्स और मोबाइल छीनने लगे। जब संजय ने विरोध किया तो उस पर एक युवक ने गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर है। आरोपी युवक पकड़े जाने के भय से मौके से फ रार हो गए। उधर पुलिस अधिकारी घटना स्थल के आसपास एरिया से भी जानकारी जुटा रहे हैं ताकि पूरे मामले का पता चल सके। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!