कोरोना मरीजों का अब आयुर्वेद से भी होगा इलाज, मंत्री विज ने किया ये बड़ा काम

Edited By Isha, Updated: 06 May, 2021 04:52 PM

हरियाणा में विशेषज्ञ आयुर्वेदिक डॉक्टरों द्वारा कोरोना मरीजों के लिए टेलीमेडिसिन आज सुबह 8 से 10 बजे तक प्रतिदिन 1075 हेल्पलाइन नंबर पर शुरू किया जाएगा। इस बात की जानकारी स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने दी।  कोरोना महामारी से जुड़ी सबसे ज्यादा चिंता

चंडीगढ़(धरणी): आयुर्वेद हमेशा से इलाज के लिए कारगर साबित होता आया है। आयर्वेद में हर एक बिमारी के इलाज के लिए कई पद्धतियां दी गई हैं, जिनके इस्तेमाल से आम लोग स्वस्थय हो सकते हैं। बड़ी बात तो ये है कि आयुर्वेद से कोरोना का इलाज भी संभव है। तो वहीं इसी बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा में आयुर्वेद से जुड़ी टेलिमिडिसन सेवा की शुरूआत की गई है। जिसके लिए फोन नंबर जारी किए गए है। 1075 पर काल कर आप आयुर्वेद से जुड़ी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। इ

 

Telemedicine for Corona patients by Expert Ayurvedic Doctors in Haryana to start from 8am to 10pm daily today at 1075 helpline number.

— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) May 6, 2021

स बात की जानकारी स्वस्थय मंत्री अनिल विज ने दी है। उनकी माने तो लोगो को आयुर्वेद के बारे में जानकारी ही नहीं है और ऐसी ही जानकारी को उपलब्ध करवाने के लिए आयुर्वेद से जुड़ी टेलिमिडिसन सेवा को शुरूघ् किया गया है। विज की माने तो वहां पर एक्सपर्ट डाक्टर की नियुक्ति की गई है। जो कि लोगों को उनके बिमारी की लक्षणों के हिसाब से दवा के बारे में बताएंगे।


क्या है Telemedicine 
Telemedicine यानी दूरचिकित्सा सेवा, जो कि हेल्थकेयर ऐप पर ऑनलाइन मिलती है। यह सर्विस एक ऐसा लाइफ सोर्स है जिस पर कोरोना के सभी प्रोटोकॉल की जानकारी देने के साथ-साथ समस्या का समाधान भी बताया जाता है। ऐप मरीजों को अलग-अलग सर्विस के बारे में जानकारी देता है। इसे आप अपने लैपटॉप या मोबाइल के जरिए यूज कर सकते हैं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!