हरियाणा में बर्थडे के दिन किशोरी लापता, बहन और सहेलियों के साथ करने गई थी पार्टी

Edited By Manisha rana, Updated: 26 May, 2024 04:04 PM

teenager missing on birthday in haryana

पानीपत जिले में अपने 17वें जन्मदिन पर किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी अपनी छोटी बहन और सहेलियों के साथ बर्थडे पार्टी करने के लिए एक होटल में गई थी।

पानीपत : पानीपत जिले में अपने 17वें जन्मदिन पर किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी अपनी छोटी बहन और सहेलियों के साथ बर्थडे पार्टी करने के लिए एक होटल में गई थी। दोपहर बाद वहां से वापस लौटते वक्त रास्ते में उसने छोटी बहन को छोड़ दिया। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही है। पिता ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात पर अपहरण करने का शक जताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता पिता ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह पिछले करीब 25 साल से पानीपत की गंगाराम कॉलोनी में परिवार सहित रहता है। वह पांच बच्चों का पिता है। जिसमें 2 बेटे और 3 बेटियां है। उसकी सबसे बड़ी बेटी 17 साल की है। 25 मई को उसका जन्मदिन था। जिस उपलक्ष्य में वह अपनी सहेलियों और छोटी बहन के साथ 8 मरला चौक स्थित एक होटल में पार्टी करने गई थी। वहां से दोपहर बाद छोटी बेटी लौट आई। लेकिन बड़ी बेटी नहीं लौटी। जिसके बारे में छोटी से पूछा तो उसने कहा दीदी उसे रास्ते में छोड़कर कही चली गई। इसके बाद से परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कही पता नहीं लगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!