सुशील गुप्ता की सलाह, चंडीगढ़ का हो बटवारा, आधा पंजाब को मिले आधा हरियाणा को (VIDEO)

Edited By Vivek Rai, Updated: 03 Apr, 2022 05:12 PM

एक ओर जहां हरियाणा व पंजाब के नेताओं के बीच राजधानी चंडीगढ़ के मुद्दे को लेकर जुबानी जंग चल रही है तो वहीं आप पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गिप्ता ने इस विवाद को निपटाने के लिए एक फॉर्मूला बताया है। उन्होंने कहा है कि इस विवाद को हल करने का एक ही...

झज्जर(प्रवीण): एक ओर जहां हरियाणा व पंजाब के नेताओं के बीच राजधानी चंडीगढ़ के मुद्दे को लेकर जुबानी जंग चल रही है तो वहीं आप पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गिप्ता ने इस विवाद को निपटाने के लिए एक फॉर्मूला बताया है। उन्होंने कहा है कि इस विवाद को हल करने का एक ही रास्ता है और वह है केन्द्र पंजाब व हरियाणा दोनों राज्यों को बीस-बीस हजार करोड़ रूपए देकर चंडीगढ़ का आधा-आधा हिस्सा दोनों राज्यों के बीच बांट दे।

दरअसल, गुप्ता झज्जर की अनाज मंडी में पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इस दौरान वे मीडिया से रूबरू हुए औऱ कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि दो राज्यों की राजधानी उनके अपने ही राज्य से बाहर है। उन्होंने इस मौके पर केन्द्र की भाजपा सरकार पर आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव से डरने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप पार्टी की सरकार आई तो वहां के सारे अधिकार छीन लिए गए और अब जब पंजाब में सरकार आप की आई है तो वहां भी सारे रूल हटाए जा रहे है।

चंड़ीगढ़ को लेकर पंजाब द्वारा विस में प्रस्ताव पारित किए जाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब अपना हक मांग रहा है। हरियाणा को भी अपना हक मांगना चाहिए। उन्होंने देशी भाषा में प्रदेश की खट्टर सरकार पर वार करते हुए कहा कि सीएम मनोहर लाल एक तरह से केन्द्र सरकार की बहू बनकर न रहे और न ही गुड़ पीकर गूंगा बने। उन्हें भी हरियाणा का अधिकार मांगना चाहिए।

साथ ही गुप्ता ने यह भी कहा कि हरियाणा में जब आपकी सरकार आएगी तो दिखाएगें कि अधिकार कैसे मांगा जाता है और प्रदेश को कैसे चमकाया जाता है। इस दौरान सुशील गुप्ता के मीडिया के सामने स्वर भी बदले नजर आए। उन्होंने कहा कि जब पंजाब मांग रहा है अपना अधिकार तो वह भी मांगेगे अपना हक।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!