नाबालिग को घर में बंदी बनाकर की मारपीट, वीडियो सामने आने पर मचा हड़कंप

Edited By Deepak Kumar, Updated: 29 Jun, 2025 08:12 PM

sonipat news minor beaten up after being held captive in home

गन्नौर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को घर मे बंदी बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गन्नौर (कपिल शर्मा) : गन्नौर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को घर मे बंदी बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिकायत में थाना गन्नौर निवासी एक पीड़ित ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इस दौरान मांगा व मनीष वहां आए और उसे दादा की फौज से रिटायरमेंट की पार्टी देने के लिए अपने साथ ले गए। पीड़ित ने बताया कि वह उनके साथ चला गया। आरोप है कि मांगा और मनीष ने उसे रस्सी से बांध कर एक कमरे में बंद कर दिया। आरोपित मांगे ने उसे चाकू दिखाकर डराया ओर आरोपित मनीष ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शोर शराबे की आवाज सुन पड़ोसियों ने उसे छुड़वाया। मारपीट की वीडियो भी सामने आई है जो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है।

इस मामले पर पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है, मामले की जांच कर रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!