एक्सप्रेस-वे पर जाम लगाने पर कांग्रेसियों पर केस, एक काबू

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 26 Mar, 2023 07:03 PM

six booked by name for jaam national highway in khedki daula

: एक्सप्रेस-वे पर जाम लगाने के मामले में खेडक़ीदौला पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने एक पदाधिकारी को काबू कर लिया, जिसको बाद में जांच में शामिल कर जमानत पर छोड़ दिया गया। दूसरे जिलों से आए ये कार्यकर्ता...

गुडग़ांव, (ब्यूरो): एक्सप्रेस-वे पर जाम लगाने के मामले में खेडक़ीदौला पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने एक पदाधिकारी को काबू कर लिया, जिसको बाद में जांच में शामिल कर जमानत पर छोड़ दिया गया। दूसरे जिलों से आए ये कार्यकर्ता कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर प्रदर्शन कर रहे थे और इन्होंने जाम लगाने का प्रयास किया था।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में अन्य जिलों से आए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता खेडक़ीदौला टोल प्लाजा के नजदीक एक्सप्रेस-वे पर बैठ गए थे। सूचना मिलते ही खेडक़ीदौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक कार्यकर्ता को काबू कर लिया, जबकि बाकी सभी फरार हो गए। पकड़ा गया आरोपित यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता विकास परमार है, जो रोहतक की प्रेम नगर कॉलोनी के रहने वाला है। विकास परमार से पूछताछ के अनुसार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचे थे।

 

जाम करनेवालों में पानीपत के इसराना यूथ कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष अरुण कुमार, उपप्रधान अजय कुमार और महेश कुमार, सोनीपत शहरी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विजय कुमार, करनाल यूथ कांग्रेस के अनुरुद्ध और अज्जू, नवीन कुमार, फरीदाबाद से जयप्रकाश, पंचकूला से अशोक कुमार आदि शामिल थे। खेडक़ीदौला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह का कहना है कि सभी कार्यकर्ता 10 से 15 मिनट तक सभी एक्सप्रेस-वे पर बैठे। पुलिस को देखते हुए सभी फरार हो गए। एक को मौके से गिरफ्तार किया गया। अन्य को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। एएसआइ योगेंद्र कुमार की शिकायत पर विकास सहित सभी प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। विकास को जांच में शामिल कर जमानत पर छोड़ दिया गया। अन्य की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!