सिरसाः स्कूल वैन पर फायरिंग मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, 2 आरोपी किए अरेस्ट

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Nov, 2024 09:38 PM

sirsa news police arrested 2 accused in school van firing case

सिरसा में स्कूल वैन पर फायरिंग मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी आपस में पिता पुत्र है।

सिरसा (सतनाम सिंह): गुरुवार सुबह एक स्कूल वैन पर फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी आपस में पिता पुत्र है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हमले में प्रयोग किए गए हथियार को बरामद कर लिया है।

सिरसा के डीएसपी अर्शदीप सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते आज सुबह गांव नगराना में स्कूली वैन पर फायरिंग हुई है। इस मामले को सीआईए सिरसा पुलिस ने चंद ही घंटों में सुलझाते हुए आरोपियों को काबू कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव नगराना और प्यारा सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी नगराना जिला सिरसा के रुप में हुई है। 

ये है मामला

डीएसपी आदर्शदीप सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब 8 बजे के करीब नगराना निवासी गुरजीत सिंह पुत्र शमशेर सिंह स्कूल वैन लेकर अपने घर से निकला था। इसी दौरान हमलावर गाड़ी व ट्रैक्टर लेकर आए और स्कूल वैन के आगे ट्रैक्टर लगा दिया और स्कूली वैन पर फायर करने शुरू कर दिए। डीएसपी ने बताया सिरसा पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला की सीआईए पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पुलिस की गाड़ी को ठोककर भागने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त 2 हथियार और गाड़ी बरामद कर ली गई है। 

डीएसपी आदर्शदीप ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सतनाम सिंह को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर मामलें में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है जो भी व्यक्ति इस घटना से जुड़ा हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्यारा सिंह को कोर्ट में पेश कर किया जाएगा।

पुरानी रंजिश के कारण घटी घटना

बस चालक गुरजीत सिंह पुत्र शमशेर सिंह और आरोपी प्यारा सिंह पुत्र सतनाम सिंह व सतनाम सिंह पुत्र सुखदेव सिंह गांव नगराना के रहने वाले हैं, जिनकी करीब 4 साल पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उस समय दोनों परिवारों का मन मुटाव पंचायत में बैठाकर समाप्त करवा दिया गया। उसके बाद दोनों में किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं रहा। लेकिन आरोपी सतनाम सिंह अपनी पुरानी रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार सुबह बस चालक गुरजीत सिंह पर हमला कर दिया जिसमें गुरजीत सिंह सहित उसके पारिवारिक सदस्य शमशेर सिंह, सुखदेव सिंह और मनप्रीत सिंह को गोलियां लगी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!