Edited By Shivam, Updated: 02 Jul, 2019 03:17 PM
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने पेरोल अर्जी वापिस ले ली है, इसकी पुष्टि सिरसा के डीसी अशोक गर्ग ने की है। उन्होंने बताया कि पेरोल अर्जी वापिस लेने की सूचना हमारे कार्यालय को मिल गई है। राम रहीम ने 42 दिन की खेती के लिए पेरोल मांगी थी। उन्होंने बताया...
सिरसा (सतनाम सिंह): डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने पेरोल अर्जी वापिस ले ली है, इसकी पुष्टि सिरसा के डीसी अशोक गर्ग ने की है। उन्होंने बताया कि पेरोल अर्जी वापिस लेने की सूचना हमारे कार्यालय को मिल गई है। राम रहीम ने 42 दिन की खेती के लिए पेरोल मांगी थी। उन्होंने बताया कि राम रहीम के अर्जी वापिस लेने के बाद अब इस में कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।
गौरतलब है डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने कृषि कार्य के लिए जेल से 42 दिन की पेरोल की मांग की थी। राम रहीम की पेरोल अर्जी के बाद रोहतक की सुनारिया जेल प्रसाशन ने सिरसा प्रसाशन से रिपोर्ट तैयार करने को कहा था। जो अब राम रहीम की अर्जी वापिस लेने के बाद रोक दी गई है।
अभी जेल से बाहर नहीं आना चाहता राम रहीम, वापस ली पैरोल की अर्जी
वहीं जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने राम रहीम की अर्जी वापस लेने पर कहा कि रहीम ने पेरोल के अर्जी लगाई थी, जिसके बाद उस अर्जी को आगे भेज दिया गया था लेकिन राम रहीम की तरफ से कल दोबारा अपनी पेरोल वापस लेने की अर्जी लगाई है।
पंवार ने कहा कि एक साल के बाद सभी कैदी का अधिकार होता है कि वह पैरोल के लिए अर्जी डाल सकता है। गुरमीत राम रहीम का 2 साल से जेल में आचार व्यव्हार अच्छा था। उन्होंने कहा कि अगर राम रहीम जेल से बाहर आता है और पैरोल जम्प करता है तो उसके लिए सजा को अधिक किया जा सकता है।