बिना किसी समझौते के एस.जी.पी.सी. हरियाणा में लड़ेगी चुनाव : सुखबीर बादल

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 28 May, 2018 09:21 AM

sgpc without any agreement elections in haryana will be fought

सिख राज की पहली राजधानी किला लोहगढ़ साहिब में एस.जी.पी.सी. की ओर से आयोजित महान गुरमत समागम का आयोजन किया गया। पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि एस.जी.पी.सी. हरियाणा....

यमुनानगर/बिलासपुर(सतीश/चैहल): सिख राज की पहली राजधानी किला लोहगढ़ साहिब में एस.जी.पी.सी. की ओर से आयोजित महान गुरमत समागम का आयोजन किया गया। पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि एस.जी.पी.सी. हरियाणा में चुनाव लड़ेगी वे भी बिना किसी समझौते के।

उन्होंने कहा कि उन्हें जीत भी हासिल होगी। सत्ता के बाद हरियाणा को भी पंजाब की तरह स्वर्ग बना दिया जाएगा।  उन्होंने आरोप लगाया कि कांगे्रस कई तरह के हथकंडे अपनाकर चुनाव जीतने का दम भर रही है। एक विधायक पर भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। बादल ने कहा कि विधायक के यहां से शराब के ट्रक पकड़े गए हैं। इससे साबित होता है कि चुनाव जीतने के लिए क्या-क्या किया जा रहा है। 

बादल ने कहा कि एस.जी.पी.सी. एक धार्मिक संस्था है। धार्मिक कामों को करने के लिए भी राजनीतिक स्तर पर मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने सिख समुदाय से आह्वान किया कि वे एक झंडे के नीचे आएं और एस.जी.पी.सी. को मजबूत करें और दूसरे लोगों को भी अपने साथ ज्यादा से ज्यादा जोड़ें। इससे पूर्व एस.जी.पी.सी के प्रधान गोबिंद सिंह लोंगेवाल ने कहा कि सिख इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी। 

कुछ लोग इस बारे सिख इतिहास को तोड़-मरोड़ कर किताबें छापकर भ्रांतियां फैला रहे हैं, इसे न तो वे बर्दाश्त करेंगे और न ही सिख समुदाय। जैसे ही वे सत्ता में आएंगे सिख कौम और सिख धर्म की मजबूती के लिए काम किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!