युवक की हत्या से मची सनसनी, आरोपियों ने चाकूओं से गोदकर की हत्या

Edited By Vivek Rai, Updated: 20 May, 2022 08:18 AM

sensation created by the murder of the young man

सोनीपत के बड़वासनी गांव में उस समय सनसनी फैल गई। जब खेत में पूजा करने के लिए जा रहे पंकज नाम के एक शख्स की गांव के ही रहने वाले एक शख्स व उसके साथियों ने चाकूओ से गोदकर हत्या कर दी।

सोनीपत(सन्नी):सोनीपत के बड़वासनी गांव में उस समय सनसनी फैल गई। जब खेत में पूजा करने के लिए जा रहे पंकज नाम के एक शख्स की गांव के ही रहने वाले एक शख्स व उसके साथियों ने चाकूओ से गोदकर हत्या कर दी।  पंकज को घायल अवस्था में सोनीपत के एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया ।

इस मामले को लेकर सदर थाना प्रभारी दीप्ति गर्ग ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गांव बड़वासनी में पंकज नाम के एक शख्स की चाकूओ से हमला कर हत्या कर दी गई है, प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि पंकज की कल किसी शख्स के साथ मामूली कहासुनी हुई थी जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया है। अभी इस पूरे मामले में क्राइम ब्रांच की टीमों के साथ-साथ सदर थाना की टीम भी आरोपियों की पहचान करने में जुटी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!