Edited By Manisha rana, Updated: 13 Jul, 2020 11:43 AM
जैसे ही बरोदा उपचुनाव की तारीख घोषित होगी उसी के साथ भाजपा-जाजपा गठबंधन का उम्मीदवार चाहे किसी भी पार्टी का चनाव...
गोहाना (अरोड़ा) : जैसे ही बरोदा उपचुनाव की तारीख घोषित होगी उसी के साथ भाजपा-जाजपा गठबंधन का उम्मीदवार चाहे किसी भी पार्टी का चनाव लड़े उसे दोनों दलों के साथ सीनियर नेता मिलकर चुनेंगे। रविवार को यह टिप्पणी इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने की। इस समय जजपा के संरक्षक डॉ. अजय सिंह चौटाला और उनके बेटे दिग्विजय चौटाला बरोदा हलके को पूरा समय दे रहे है। जहां डॉ. अजय सिंह चौटाला खुद हलके का 2 बार दौरा कर चुके है वहीं उनके बेटे दिग्विजय चौटाला भी रविवार को दूसरी बार बरोदा हलके के गांवों में पहुंचे।
चर्चा है कि शीघ्र डिप्टी सी.एम. दुष्यंत चौटाला भी आ सकते है। अपने दूसरे दौरे में दिग्विजय चौटाला महमूदपुर, छतैहरा, सिवाणका, भादोठी और जवाहरा के ग्रामीणों से मुखातिब हुए। उन्होंने बरोदा हल्के को अपने पड़दादा चौ. देवीलाल का पुराना घर बताया तथा याद दिलाया कि ताऊ के उम्मीदवारों ने लगातार 7 बार इस हलके से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार भाजपा का चुनाव लड़े या जजपा का, वह बाकी सब उम्मीदवारों पर भारी पड़ेगा तथा एकतरफा जीत दर्ज करेगा। उनके अनुसार बरोदा उपचुनाव गठबंधन मिलकर लड़ेगा। प्रत्याशी चाहे किसी दल का हो, दोनों पार्टियां उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगाएंगी। दौरे में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता अपनी पार्टी छोड़कर जजपा में शामिल हो गए।